scriptखेलों से होता शारीरिक व मानसिक विकास | Physical and mental development of sports | Patrika News

खेलों से होता शारीरिक व मानसिक विकास

locationबाड़मेरPublished: Aug 30, 2018 01:45:09 am

Submitted by:

Dilip dave

वृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

खेलों से होता शारीरिक व मानसिक विकास

खेलों से होता शारीरिक व मानसिक विकास


पाटोदी. क्षेत्र के राउप्रावि डऊकियों की ढाणी में आयोजित 62वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। मुख्य अतिथि बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जहंा खेल के मैदान होते हैं, वहां पर चिकित्सालय नहीं होते हैं। मेहनत कर अच्छा खिलाड़ी बनें। अध्यक्ष औकातिया बेरा सरपंच कल्याण सिंह सिसोदिया ने कहा कि खेल हमें आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा अब्बू खां ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ता है। स्कूल शिक्षा परिवार प्रदेश सचिव आईदानराम चौधरी, केसरपुरा सरपंच अमरे खां, सजियाली रूपजी राजा बेरी के बजरंग कड़वासरा, सांभरा सरपंच गुमानसिंह, नवोड़ा बेरा सरपंच साबू खान कलर ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी खंगाराराम चौधरी, प्रधानाचार्य देवाराम डऊकिया, पुनमाराम आदि मौजूद थे।शारीरिक शिक्षक हमीरा राम चौधरी ने संचालन किया।
खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

बालोतरा.
राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय बोरावास, तिलवाड़ा में बुधवार को खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। संस्था प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि वॉलीबॉल मैच में जूनियर वर्ग ने सीनियर वर्ग को 2- 0 से हराया। कबड्डी में सीनियर वर्ग ने जूनियर वर्ग को 25-10 से हराया। रिले दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। कानाराम सांई ने खेलों के महत्व की जानकारी देते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेजडिय़ाली में खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। संस्था प्रधान नारायणसिंह बालावत ने छात्रों को खेल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित खेल खेलने की बात कही। मनमोहनसिंह गोगादेव ने बताया कि इस दिन खेले गए हॉकी मैच मेंं बालिकाओंं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
बालोतरा. राउप्रा. किटनोद पूर्व में खेल दिवस पर दौड़, गोला, तश्तरी फेंक, ऊंची व लम्बी कूद, कबड्डी प्रतियोगिता हुई। 11 से 14 आयु वर्ष की आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। चिमनाराम, हरनाथसिंह मालाराम, लालाराम , हनुमान राम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। खेल प्रभारी शैतान सिंह कोटेचा ने ध्यानचंद के बारे में जानकारी दी। तिलोकाराम ने आभार ज्ञापित किया।
समदड़ी ञ्च पत्रिका. राउप्रावि भलरों का बाड़ा में खेल दिवस मनाया गया । शारीरिक शिक्षक भंवरलाल प्रजापत ने बताया कि आयोजित रस्सारसी, लम्बी कूद,म्यूजिक चेयर, चम्मच रेस, बाधा दौड़ प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । प्रधानाचार्य मोहम्मद हसन ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। शारीरिक शिक्षक भंवरलाल प्रजापत आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो