
Pickup-trailer clash, one killed and half dozen injured
बालोतरा. बाड़मेर जिले में एनएच-25 पर मंगलवार शाम को दूदवा गांव की सरहद में ट्रेलर व पिकअप की भीषण भिड़ंत में हो गई। इसमें एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को निजी वाहनों व एम्बुलेंसों से बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल लाया गया।
बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के दूदवा गांव के पास मोड़ में ट्रेलर व पिकअप गाड़ी की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिकअप गाड़ी में सवार लोगों में से एक बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं आधा दर्जन महिलाएं, बच्चे व पुरुष घायल हो गए। घायलों को राहगीरों व ग्रामीणों ने वाहनों से राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर दूदवा चौकी प्रभारी खंगाराराम गोदारा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।
यहां से दो जनोंं को गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
Published on:
14 May 2019 10:02 pm
