
बॉर्डर के कस्बे में सफाई की शपथ, स्वच्छता का पैगाम
शिव. कस्बे स्थित भारती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को शहीद दिवस पर राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों के साथ स्टाफ ने संविधान प्रदत्त अपने कत्र्तव्यों व दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। उन्होंने अपने गांव, शहर में सभी संस्थान, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों को हमेशा साफ रखने का संकल्प लिया।
विद्यालय प्रबंधक भाखरसिंह चौहान ने बताया कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के लिए गई अभियान चलाए थे, उनके बताए गए मार्ग पर चलने के साथ ही विद्यालय परिसर के साथ ही आसपास के मोहल्लों में साफ-सफाई रखें।
गडरारोड.
स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने राजस्थान पत्रिका के महाअभियान स्वर्णिम भारत के तहत स्वच्छता की शपथ ली!
कार्यवाहक प्रधानाचार्य अखिलेश यादव ने बताया कि देश के मौलिक अधिकारों व कत्र्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करने एवं स्वच्छता रखने की शपथ ली।
उन्होंने प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि जबतक हम प्लास्टिक का उपयोग बन्द नहीं करेंगे, तब तक इसे रोकना मुश्किल होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई।
Published on:
30 Jan 2020 11:02 pm
