4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध हथियारों से हुई है वारदातें, बढ़ा सकते हैं परेशानी, पुलिस ने बनाई हर हरकत पर पैनी नजर

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
barmer police news

barmer police news

विधानसभा चुनाव:- 4 हजार पाबंद, अब तक 2700 से अधिक हथियार जमा, 3548 लाइसेंसधारी हथियार, 2716 हो गए थानों में जमा

बाड़मेर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस ने लाइसेंसधारियों के हथियार तो कर जमा कर लिए हैं लेकिन यहां मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों के पास अवैध हथियार पुलिस की परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुलिस ने अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों को पांबद किया है। मतदान से पहले यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

बाड़मेर जिला पुलिस के मुताबिक जिले में 3548 लाइसेंसशुदा हथियार हैं। पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर 2716 हथियार थानों में जमा कर लिए हैं। चुनाव पूर्ण होने के बाद शस्त्र लौटाए जाएंगे। चुनाव से पहले लाइसेंसधारी ने हथियार संबंधित थाने में जमा नहीं करवाया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

यहां अवैध हथियारों का खतरा?
जिले में मादक पदार्थो में लिप्त तस्करों के बीच कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं कई बार लग्जरी कारों में अवैध हथियार बरामद भी हुए हैं। एेसे में पुलिस को भी संदेह है कि कहीं अवैध हथियार खतरा नहीं बढ़ा दें। हालांकि इसको लेकर पुलिस गंभीर है। पुलिस ने चुनाव से पहले खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है जो जिले भर की प्र्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

संवेदनशील बूथों की समीक्षा

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 415 बूथ संवेदनशील थे। इस बार चुनाव में शांति व कानून व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील बूथ बढऩे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने बूथ को कैसे संवेदनशील माना और क्या कारण रहे? इसकी समीक्षा की जा रही है। जिससे काफी सुधार होने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग