
Police arrested a man for robbing cash and jewelery
धोरीमन्ना. थाना क्षेत्र के काकड़ोंं की ढाणी, चैनपुरा में 14 अक्टूबर की रात एक परिवार को कोल्ड ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिला नकदी व गहने लूटने के आरोप में पुलिस ने एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने एक ढाणी में परिवार वालों को नशीला पदार्थ खिला मोबाइल, बाइक व चालीस हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चुरा कर ले गए।
अड़तालीस घंटे बाद होश आने पर पीडि़त परिवार ने आरोपियों के खिलाफ धोरीमन्ना थाने में मामला दर्ज करवाया था। थानाधिकारी जब्बरसिंह चारण ने बताया कि इस मामले में शामिल भंवरलाल पुत्र बाबूलाल को कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व लाभुराम ने अहमदाबाद से दो दिन पूर्व गिर$फतार किया।
ये भी पढ़े...
हरिण शिकार के आरोपियों को करें गिरफ्तार
धोरीमन्ना. कातरला की सरहद में हरिण शिकार प्रकरण को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वन्य जीव प्रेमियों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 26 दिसम्बर को हरिण शिकार करने पर कुछ जनों को मोहनलाल भादू व श्रीराम विश्नोई ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनपर कुल्हाड़ी से वार किया और भाग गए।
इस घटना को लेकर पुलिस व प्रशासन को भी जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर मनोज तेतरवाल, किशोर भादू, भागीरथ तेतरवाल, पूनमाराम, नेनाराम बेनीवाल, घेवर पंवार, सुरेश बेनीवाल आदि ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप उचित कार्रवाई की मांग की।
Published on:
28 Dec 2018 01:27 pm
