
Police do not face charges, so special team sent
बाड़मेर. जिले में अवैध बजरी खनन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद बजरी माफिया बजरी खनन से बाज नहीं आ रहे है। जिम्मेदार खनन विभाग अनजान बना हुआ है। यहां पुलिस की स्पेशल टीम ने मतगणना के दिन 9 डम्पर बजरी से भरे जब्त कर कार्रवाई को अंजाम दिया। और थानों की पुलिस देखती ही रह गई। यह डम्पर लूणी नदी से बजरी भरकर बाड़मेर की तरफ आ रहे थे।
कार्रवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने कहा कि मुखबिरी के जरिए सूचना मिली कि चुनाव में पुलिस व्यस्त होने का बजरी माफिया मौका उठाकर बजरी परिवहन कर रहे है। इस पर पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि थानों की पुलिस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगे, इसलिए अलग-अलग स्पेशल टीम भेज रही हूं। उन्होंने कहा कि बजरी खनन पर कार्रवाई करना खनन विभाग का काम है। पुलिस विभाग की कार्रवाई के साथ हर समय तैयार है।
नहीं रुक रहा अवैध खनन
स्पेशल टीम की लगातार हुई कार्रवाई के बाद भी बजरी माफिया की क्षेत्र की पुलिस से मिलीभगत के चलते बजरी का अवैध खनन हो रहा है।
पुलिस की मिलीभगत के चलते बजरी माफिया डम्पर भरवा कर लूणी नदी से पार करवा देते हं। फिर देररात तक छोटे-मोटे रास्तों से डम्पर शहर पहुंच रहे हैं।
Published on:
24 May 2019 11:14 pm
