4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएनएम से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने छिपाया मामला !

- 29 अप्रेल की वारदात, 30 अप्रेल को थाने में दर्ज हुआ मामल,पुलिस ने मीडिया को नहीं दी जानकारी - 9 दिन बाद पुलिस बोली- अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी है पुलिस टीम
less than 1 minute read
Google source verification
Police hide case, Attempted rape of ANM

Police hide case, Attempted rape of ANM

बाड़मेर. गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में एक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एएनएम के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देकर उसके गाल दांतों से काटने का मामला 29 अप्रेल को दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने मीडिया को जानकारी तक नहीं दी। अब सोशल मीडिया में घटनाक्रम वायरल हुआ तो पुलिस कह रही है कि चुनाव के कारण जानकारी नहीं दे पाए।

पुलिस ने दर्ज एफआइआर मुताबिक बताया कि 29 अप्रेल की शाम उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम ड्यूटी खत्म होने के बाद क्वार्टर में थी। उस दौरान एक अज्ञात युवक पहुंचा। एएनएम से अज्ञात जानकारी मांगकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने पीडि़ता के गाल को दांतों से काट दिया।

पुलिस ने मामला 30 अपे्रल को दर्ज किया। 2 मई को बयान लिए गए और मेडिकल भी किया गया। रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हुई है।

- मामला दर्ज, जांच पड़ताल चल रही है,

सब सेंटर में कार्यरत एएनएम के साथ ऐसी वारदात हुई है। उसी दिन मामला दर्ज कर बयान व मेडिकल करवा लिया गया है। अज्ञात आरोपी की तलाश कर रहे है।

- राशि डोगरा डूडी, पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर

पुलिस को बता दिया था

पीडि़ता की ओर से पुलिस में एफआइआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आगे क्यों नहीं बताया हमें मालूम नहीं। घटना को लेकर न्याय की मांग की है।

- डा. कमलेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग