
police preparing for security system for gaurav yatra
मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (स्पेशल) एनआरके रेड्डी व जोधपुर रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक राघवेन्द्र सुहासा बाड़मेर पहुंचे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ हैलीपेड, सभा स्थल आदर्श स्टेडियम व अन्य कानून व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यहां के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे का फैसला कभी भी लिया जा सकता है।
इधर, थार में तेल-गैस खोज फिर से
थार के रेगिस्तान और प्रदेश के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने देश में ५१ तेलक्षेत्र तेल-गैस अन्वेषण के लिए आवंटित किए है। देश में सर्वाधिक ग्यारह ब्लॉक बाड़मेर और जैसलमेर में है। आने वाले तीन सालों में इस पर करीब १० हजार करोड़ का निवेश कंपनी करेगी और २०१५ के बाद से बंद पड़ा तेल खाोज का कार्य फिर से शुरू होगा। केन्द्र सरकार ने मंगलवार को ५१ तेल क्षेत्र आवंटित किए। इसमें से केयर्न कंपनी को ४१ ब्लॉक मिले है। इसमें से १० ब्लॉक बाड़मेर और एक जैसलमेर का है। २०२० तक अन्वेषण का कार्य कंपनी को पूरा करना होगा।
प्रतिमा अनावरण समारोह आज
बाड़मेर पत्रिका. श्री जम्भेश्वर सेवा संस्थान विश्नोई छात्रावास विष्णु कॉलोनी में बुधवार को पूर्व जिला प्रमुख लादूराम विश्नोई की 87वीं जयंती पर मूर्ति अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप विश्नोई संरक्षक अभवि महासभा व विधायक आधमपुर तथा अध्यक्षता संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई करेंगे। कार्यक्रम में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। पुण्यतिथि पर सुबह 8 बजे विश्नोई छात्रावास में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
बैठक आयोजित, सभा में भीड़ जुटाने का आह्वान
बाड़मेर पत्रिका. राजस्थान गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर मण्डल पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। संसदीय सचिव व बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने शिव, भियाड़, रातड़ी सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर मण्डल पदाधिकारियों की बैठक लेकर सभा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत, पशुपालन बोर्ड चैयरमेन जगमोहन भदेल, सगतसिंह परो, नरपतसिंह, गिरधरसिंह जैसिंधर, समुन्द्रसिंह फोगेरा सहित कई जने साथ रहे।
Published on:
29 Aug 2018 09:14 pm
