
Police's intelligence system 'ill', not removed from big cases curtains
-शहर में दिनदहाड़े हुई थी बैंक और ज्वैलरी शो रूम में वारदातें-पुलिस की सुस्ती, नहीं लगा पाई वारदातों का सुराग
बाड़मेर. शहर सहित जिले भर में लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली व गश्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं। शहर में पिछले दिनों ज्वैलर्स के यहां हुई वारदात का पुलिस अभी तक सुराग तक नहीं लगा पाई है। वहीं बीओबी में मुनीम का बैग काटकर लाखों रुपए ले जाने वाला भी पुलिस गिरफ्त से दूर ही है। वहीं बुधवार रात चौहटन में पुलिस से बेखौफ बदमाश एटीएम ही उखाड़ ले गए।
शहर में बढ़ी बाइक चोरी की घटनाएं
शहर में कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। कलक्ट्रेट परिसर, पालिका बाजार सहित कई क्षेत्रों से बाइक चोरी हो रही हैं। बाइक के साथ अब स्कूटी भी चोरी होने लगी हैं। पिछले दिनों स्टेशन के पास से कोई स्कूटी उठा ले गया।
केस-1
2.50 लाख के जेवरात पार
गत 23 जून को शहर के माल गोदाम रोड पर दिनदहाड़े बाइक पर आए तीन बदमाश ज्वैलर्स की दुकान में व्यापारी को बातों में उलझाकर 2.50 लाख रुपए के सोने के जेवरात उठाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज जरूर देख लिए लेकिन आरोपियों का पता लगाने में नाकाम रही।
हीं बीओबी में मुनीम का बैग काटकर लाखों रुपए ले जाने वाला भी पुलिस गिरफ्त से दूर ही है। वहीं बुधवार रात चौहटन में पुलिस से बेखौफ बदमाश एटीएम ही उखाड़ ले गए।
केस- 2
6.38 लाख रुपए पार, मामला ठंडे बस्ते में
गत 8 मई को कोतवाली थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की गांधी चौक शाखा में दिनदहाड़े मुनीम के बैग से 6.38 लाख रुपए बदमाश ने पार किए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। करीब डेढ़ माह बीतने के बावजूद पुलिस आरोपी का पता नहीं कर पाई है। पीडि़त पक्ष कार्रवाई के लिए भटक रहा है।
Published on:
30 Jun 2018 11:14 am
