
Police serving criminals carrying muscle in court
- आरडीएक्स प्रकरण में शामिल तस्कर को जैसलमेर पुलिस लाई थी पेशी पर
बाड़मेर. कोर्ट में पेशी पर लाते-ले जाते पुलिस किस प्रकार अपराधियों की सेवा में जुट जाती है, इसका चौंकाने वाला नजारा शुक्रवार को बाड़मेर पंचायत समिति परिसर स्थित कैंटीन में नजर आया।
बाड़मेर में पेशी पर लाए गए अंतरराष्ट्रीय आरडीएक्स प्रकरण में शामिल आरोपी तस्कर खानु खान की सेवा में जैसलमेर पुलिस जुटी नजर आई। अंतरराष्ट्रीय तस्करी में लिप्त आरोपी को न्यायालय में पेश करने आई पुलिस टीम के पंचायत समिति की कैंटीन में आरोपी व उसके रिश्तेदारों के साथ चाय-नाश्ता करने की सूचना पर पत्रिका टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने जैसे ही कैमरे में फोटो क्लिक किया तो पुलिस जवान ने तत्काल तस्कर को उठने का कहा और बाहर निकलते ही एक ऑटो में बैठकर रवाना हो गए। आरोपी के साथ एएसआई व दो हथियारबंद जवान का जाप्ता था। कैंटीन परिसर में आरोपी के कई रिश्तेदार पहले से मौजूद थे। आरोपी के साथ पुलिस यहां पहुंची फिर आपस में काफी देर तक रिश्तेदारों से बातें चलती रही।
ये भी पढ़े....
सिणधरी सड़क मरम्मत की मांग
बाड़मेर. सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर सिंह भादू ने सिणधरी चौराहे व सड़क मार्ग के मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बताया कि सिणधरी रोड व चौराहे को देखकर ऐसा लगता है कि यह शहर का हिस्सा नहीं है। सिणधरी सड़क चार वर्षों से टूटी हुई है। इससे गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरदम हादसे का अंदेशा लगा रहता है। जिले के जन प्रतिनिधि, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
इस मामले में थी पेशी
भारत-पाक सीमा से आरडीएक्स, पिस्टल, कारतूस के जखीरे की तस्करी के विचाराधीन मामले में शुक्रवार को एडीजे कोर्ट-2 में तस्कर की पेशी थी। जैसलमेर पुलिस टीम उसे जेल से बाड़मेर पेशी पर लेकर आई थी।
Published on:
21 Jul 2018 12:33 pm
