5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादियों की धूम, बाल विवाह को लेकर प्रशासन मुस्तैद

- सूचना पर तत्काल पहुंचेगी पुलिस
less than 1 minute read
Google source verification
Police will reach notice of child marriage immediately

Police will reach notice of child marriage immediately

शिव. आखातीज पर संभावित बाल विवाह रोकने उपखंड व पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। उपखंड अधिकारी प्रतापसिंह ने पटवारियों व ग्राम सेवकों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न कार्मिकों व जनप्रतिनिधियों को गांव में पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी भी हाल में बाल विवाह नहीं होना चाहिए। इसके लिए उपखंड स्तर पर बाल विवाह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 24 घंटे खुला रहेगा तथा इसके प्रभारी तहसीलदार रामसिंह भाटी को नियुक्त किया गया है। इसके दूरभाष 02987-253301 पर कोई भी जागरूक नागरिक बाल विवाह की सूचना दे सकता है। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी बाल विवाह होता है तो सभी संबंधित सरकारी विभागों के कार्मिकों, अधिकारियों तथा भाग लेने वाले सभी जनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाजार में छाई रौनक

अक्षय तृतीया उत्सव को लेकर बाजार में इन दिनों रौनक है, दिनभर दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। सोने चांदी, रेडीमेड, गारमेंट, जनरल स्टोर, सौंदर्य प्रसाधन व इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। बाजार में दुल्हन व दूल्हे के विभिन्न वेश उपलब्ध है। दुकानदार लीलाधर का कहना है कि ग्राहकों में नई फैशन का खूब क्रेज है।

बुकिंग पूर्ण

अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त को लेकर उत्साह है। इस दिन शादी व अन्य मांगलिक कार्यों की धूम रहती है। स्वयंसिद्ध मुहूर्त के चलते पंडित, बैंड, घोड़ी, टेंट, हलवाई, फर्नीचर, आभूषण, बस, टैक्सी व दर्जियों ने 7 मई के सावों की बुकिंग बंद कर दी है।

तुरंत होगी कार्रवाई

कहीं से भी बाल विवाह की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बीट प्रभारियों व कांस्टेबलों को पैनी नजर के निर्देश दिए हैं।
- सुरेंद्रकुमार प्रजापत, थाना अधिकारी, शिव