4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां अनार की हुई बम्पर पैदावार, आलू के भाव बिक रहे हैं..

-ट्रैक्टर में भरकर बिक्री के लिए आ रहा अनार

2 min read
Google source verification
anaar

राजस्थान में यहां अनार की हुई बम्पर पैदावार, आलू के भाव बिक रहे हैं..

महेन्द्र त्रिवेदी/बाड़मेर.

थार में अनार की बम्पर पैदावर बाजार में आ गई है। जिले में करीब 6000 हैक्टेयर में पैदा हुआ अनार इतना अधिक है कि 150 रुपए कि बजाय 20 रुपए किलो मिल रहा है। अभी बाजार में आलू भी इसी भाव पर बिक रहे हैं।

अनार को थार की धरती रास आ गई है। यहां पर मौसम की अनुकूलता बम्पर उपज के लिए वरदान साबित हो रही है। ऐसे में उत्पादन का क्षेत्र साल दर साल बढ़ता जा रहा है। महज 10 सालों में इसकी उपज इतनी अधिक हो रही है कि राज्य में सबसे अधिक पैदावार बाड़मेर में होने लगी है। इस बार भी अनार उत्पादन में बाड़मेर सबसे आगे है।

100 रुपए के पांच किलो

बाजार में सामान्य अनार इन दिनों 100 रुपए के पांच किलो में मिल रहा है। जबकि सामान्यत: अनार 150 रुपए के करीब मिलता रहा है। यहां बम्पर उपज के कारण इसके भाव गिरकर आलू-टमाटर के बराबर हो गए हैं। ऐसे में लोग भी अनार की खूब खरीद रहे हैं।

जलवायु आ गई रास

विशेषज्ञों के अनुसार थार की जनवायु अनार की उपज के लिए बेहतरीन है। यहां सर्दी में तापमान ज्याद नीचे नहीं जाता है। ऐसे में दिसम्बर में होने वाली फसल को फायदा होता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि फसल के लिए खारा पानी भी काफी उपयोगी है, इससे फसल को कोई नुकसान नहीं होता है। यहां की मिट्टी अनार की फसल के लिए बेहतर साबित हुई है।


बढ़ता गया उपज का क्षेत्र

करीब आठ साल पहले बाड़मेर में प्रायोगिक तौर पर अनार की बुवाई की गई थी। उस समय इसे करीब 30 हैक्टेयर में बोया गया था। उस समय बेहतर परिणाम मिलने है। इसके बाद बुवाई का क्षेत्र बढ़ता गया। साल 2018 में यह 5000 हैक्टेयर से अधिक हो गया। इससे करीब 150 करोड़ रुपए की आय होने की उम्मीद है। जिले के प्रगतिशील किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

अन्य प्रदेशों को जाता है बाड़मेर का अनार

बाड़मेर में पैदा होने वाला अनार अन्य प्रदेशों को भी भेजा जाता है। यहां से सबसे अधिक उपज का हिस्सा गुजरात जाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली सहित कई प्रदेशों के बड़े खरीददार पहले से तैयार रहते हैं। - डा.प्रदीप पगारिया, कृषि वैज्ञानिक

कहां किस भाव पर मिल रहा अनार

शहर भाव

जयपुर 90
जोधपुर 70

कोटा 90

उदयपुर 90

नागौर 70
बीकानेर 80

(खुदरा भाव)