5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश का नहीं मजा, शहर के लिए सजा

-नाले अवरुद्ध, हल्की बरसात में दरिया बन गई सड़कें-कलक्ट्रेट परिसर से भी नहीं निकला पानी-25 तक नालों की सफाई का दावा नहीं हुआ पूरा-बरसात का सिलसिला शुरू
2 min read
Google source verification
Pre-monsoon rains in Thar

Pre-monsoon rains in Thar

बाड़मेर. थार में प्री-मानसून की बरसात का आगाज बुधवार अल सुबह हो गया। सुबह 5.30 बजे से शुरू हुआ सिलसिला काफी देर तक चला। इसके कारण परनाले बह निकले।

बरसात से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से निजात मिल गई। लेकिन नालों की सफाई नहीं होने व पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम के अभाव में शहर की सड़कें हल्की बरसात में ही दरिया बन गईं। सड़कों पर निकले लोगों के लिए बारिश मजा नहीं सजा हो गई।

शहर में चल रहे नालों के काम ने बरसात में कोढ़ में खाज का काम कर दिया। कछुआ चाल से बन रहा नाला और बहते गंदे पाने से लोग पहले से ही परेशान थे। बुधवार सुबह बरसात हुई तो लोग हर्षित हो गए। लेकिन बाहर सड़कों का नजारा और फैली गंदगी देखकर बरसात का लुत्फ काफूर हो गया।

यहां सड़कों पर बहा पानी
शहर के राय कॉलोनी, स्टेशन रोड, कलक्ट्रेट परिसर सहित कई स्थानों पर पानी का बहाव तेज रहा। बारिश के पानी से कई वाहन बंद हो गए। सुबह की पारी में स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को बारिश के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में उमस से बढ़ गई। वहीं शाम को हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया।

ऐसे नाले तो फिर कैसे निकलेगा पानी
नगर परिषद ने 25-27 जून तक शहर के नालों की सफाई करवाने का दावा किया था। लेकिन शहर के कई नालों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। नगर परिषद के जिम्मेदारों ने नालों को देखा तक नहीं है।

पुराना जाटावास से गांधीनगर होते हुए चामुंडा चौराहे तक नाला अवरुद्ध होने से आसपास की कॉलोनियों के लिए बरसात में समस्या बनाना तय है। तेज बरसात होने पर गंदा पानी क्षेत्र में घुसने की आशंका से लोग अभी से चिंतित हैं। पहली हल्की बरसात में कई नाले ओवरफ्लो हो गए। इसके चलते सड़कों पर काफी देर तक पानी बहता रहा।