script

छात्रसंघ चुनाव: जिले के 7 कॉलेज, 5 दिन चलेगा छात्रराजनीति का रण, 10 को लगेगी उम्मीदवारों के भाग्य पर मुहर

locationबाड़मेरPublished: Sep 07, 2018 11:36:33 am

https://www.patrika.com/barmer-news/

Student election barmer

Student election barmer

बाड़मेर. जिले के सात महाविद्यालयों में गुरुवार को नाम वापसी के बाद अब छात्रसंघ चुनावों की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापसी के दिन कैंपस चुनावी रंगत से रंगा हुआ नजर आया। छात्र राजनीति को लेकर छात्र नेताओं में दिनभर घमासान जारी रहा। इन कॉलेज में 10 सितम्बर को उम्मीदवारों के भाग्य पर मुहर लगेगी। नाम वापसी के बाद छात्र नेताओं ने प्रचार तेज कर दिया है। छात्रनेता जातिगत समीकरण के हिसाब से और विभिन्न वादे कर वोट मांग रहे हैं। जिला मुख्यालय सहित अधिकांश महाविद्यालयों में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच मुकाबला रहेगा। जिले के सात कॉलेज में इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ में 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे बड़े पीजी महाविद्यालय मेंं एबीवीपी से बागी हुए रमेश माकड़ ने मान-मनोव्वल के बाद पर्चा उठा लिया। उधर, गल्र्स कॉलेज में एबीवीपी व एनएसयूआइ आमने-सामने हैं। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से नेमी चौधरी व एनएसयूआइ से प्रमिला चौधरी मैदान में है। पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से बींजाराम मेघवाल व एनएसयूआइ से जगदीश पूनिया दावेदार है। संभवत: इनके बीच टक्कर रहेगी।
एनएसयूआइ ने निकाली रैली
छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अब तेज हो गया है। छात्रनेता अपने-अपने समीकरण जुटाने के साथ मंथन में लगे हैं। गल्र्स कॉलेज की छात्राओं व अन्य एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने नामांकन वापसी के दिन शहर में वाहन रैली निकाली।
पुलिस पहरे में रहा कैंपस
पीजी कॉलेज में हंगामे की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। यहां दिनभर विद्यार्थियों का जमावड़ा नजर आया। नामांकन वापसी के दौरान एनएसयूआइ व एबीवीपी समर्थकों के आमने-सामने की स्थिति बन गई और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कोतवाली उप निरीक्षक लूणाराम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। यहां बिना परिचय पत्र कॉलेज कैंपस में प्रवेश नहीं दिया गया।
———
सात कॉलेज में उम्मीदवार एक नजर

पीजी बाड़मेर- एमबीसी गल्र्स- डीआरजे-एमबीआर- बायतु-गुड़ामालानी-सिवाना
अध्यक्ष – 03 – 02 – 02 – 06 – 06 – 02 – 03

उपाध्यक्ष – 05 – 02 – 02 – 04 – 05 – 01 – 02
महासचिव – 04 – 02 – 03 – 02 – 05 – 01 – 02
संयुक्त सचिव – 02 – 02 – 02 – 02- 05 – 01 – 02

———
पीजी कॉलेज : बाड़मेरएबीवीपी अध्यक्ष: बींजाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष : घमनराम, महासचिव : सुंदरलाल जैन, संयुक्त सचिव : प्रकाशचंद।
एनएसयूआई अध्यक्ष : जगदीश पूनिया, उपाध्यक्ष : भवानी गर्ग, महासचिव : प्रमिला चौधरी, संयुक्त सचिव : राहुलकुमार।
अन्य उम्मीदवार अध्यक्ष : बाबूलाल, उपाध्यक्ष : चंद्रवीर गर्ग, चम्पालाल, टीकमाराम कूकणा, महासचिव : कमलेश सारण, प्रकाश मेघवाल।
कक्षा प्रतिनिधि: 8 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन।
———

एमबीसी गल्र्स कॉलेज: बाड़मेरएबीवीपी से अध्यक्ष: नेमी चौधरी, उपाध्यक्ष: भारती माहेश्वरी, महासचिव : प्रियंका खोरवाल, संयुक्त सचिव: दुर्गाकुमारी।

एनएसयूआइ से अध्यक्ष: प्रमिला चौधरी, उपाध्यक्ष: अनिता भारतीय, महासचिव: अनीता पालीवाल, संयुक्त सचिव: गंगा।
कक्षा प्रतिनिधि: प्रिया शारदा, कंचन, मुस्कान वडेरा, श्रद्धा मालू, पूजा मेहता, पायल गांधी, भावना, दिव्या चंडक, अमिषा भाटी, पायल जैन, सोनू, मदीना बानो, दिव्या महेचा।
———

एमबीआर कॉलेज: बालोतरा

एनएसयूआई अध्यक्ष : दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष : गोपेन्द्र चौधरी, महासचिव : हरीश कुमार, संयुक्त सचिव : श्रवण कुमार।
अन्य उम्मीदवार अध्यक्ष : अनिल बोराणा, उगमसिंह, जेताराम, दिनेशकुमार व हरचन्दकुमार, उपाध्यक्ष : अशोक गहलोत, कन्हैयालाल, देवेन्द्रकुमार, महासचिव: रोहितकुमार छाजेड़, संयुक्त सचिव : दिलीप ।
——-
डीआरजे कन्या कॉलेज: बालोतरा एनएसयूआइ अध्यक्ष : सरोज कच्छवाह, उपाध्यक्ष : धनवंतरी प्रजापत, महासचिव : टीना पालीवाल, संयुक्त सचिव : उषा घांची

अन्य उम्मीदवार अध्यक्ष : अंकिता परिहार, उपाध्यक्ष: मुस्कान कवाड़, महासचिव : एलची व गुडिय़ा कुमारी, संयुक्त सचिव : सीमा पालीवाल।
——-
राजकीय महाविद्यालय: सिवाना

अध्यक्ष : गोपाराम, रावताराम, विनोदकुमार, उपाध्यक्ष: कमलेशकुमार, मुक्षिता सोनी, महासचिव : ललितकुमार, सुकाकुमारी, संयुक्त सचिव : पिंटूसिंह, श्रवणसिंह।
——-

राजकीय महाविद्यालय बायतु

एबीवीपी अध्यक्ष: खेमाराम बेनीवाल, उपाध्यक्ष : घेवरचंद, महासचिव : अंजू, संयुक्त सचिव :कर्णसिंह।
एनएसयूआई अध्यक्ष : रेखाराम चौधरी, उपाध्यक्ष : पंकज, महासचिव : विशनाराम, संयुक्त सचिव : सुखदेव।
किसान संघ अध्यक्ष : मनीष कुमार, उपाध्यक्ष : शेराराम, महासचिव : मुकेश कुमार, महासचिव : बगतू।

अन्य उम्मीदवार अध्यक्ष : गोपाराम, रावताराम, विनोदकुमार, उपाध्यक्ष : कमलेशकुमार, मुक्षिता सोनी, महासचिव : ललितकुमार, सुकाकुमारी, संयुक्त सचिव : पिन्टूसिंह, श्रवणसिंह।
——-
राजकीय महाविद्यालय: गुड़ामालानी
एबीवीपी अध्यक्ष: गीता चौधरी, उपाध्यक्ष : सांवरी विश्रोई, महासचिव : रमेशकुमार, संयुक्त सचिव : गायत्री जीनगर।

अन्य उम्मीदवार अध्यक्ष : राणाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष : चुन्नीलाल , महासचिव : सुरेशकुमार, संयुक्त सचिव : स्वरूपी।

ट्रेंडिंग वीडियो