
Prepare for Lok Sabha elections
- पूर्व मंत्री ने कहा- केन्द्र में दुबारा भाजपा की सरकार बनेंगी
- सिवाना विधायक का बहुमान
बालोतरा. भाजपा के प्रति प्रदेश की जनता में पहले की तरह ही विश्वास है। इस पर प्रदेश चुनाव में लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया।
भाजपा को बहुमत से कुछ कम विजय मिली। जीत-हार सिक्के के दो पहलू होते हैं। इससे भाजपा व कार्यकर्ता निराश नहीं है।
लोकसभा चुनाव में केन्द्र में दुबारा भाजपा की सरकार बनेंगी। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने गुरुवार को नगर में बालोतरा मित्र मण्डल की ओर से आयोजित बहुमान कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दुगुने उत्साह से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा को विजय मिलेगी।
जनता ने उन पर दुबारा विश्वास व्यक्त करते हुए विधानसभा पहुंचाने का जो अवसर प्रदान किया है, वे पूरी ईमानदारी से इसे निभाएंगें। पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। आमजन को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें।
केन्द्र में दुबारा नरेन्द्र मोदी की सरकार निश्चित बनेगी। सी.ए अशोक बंसल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर जीतेन्द्र जैन ने विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी का साफा व पुखराज बिंदल ने माला पहना स्वागत किया।
सीईटीपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष गौतम चौपड़ा, अग्रवाल समाज बालोतरा अध्यक्ष रामाकिशन गर्ग, जिला परिषद सदस्य सोहनसिंह भायल, राधेश्याम सर्राफ, ओम माली, जितेन्द्र एमजेएम, नवलकिशोर गुप्ता, पारस भण्डारी, रमेश गुप्ता, मुकेश वद्र्धमान, सुरेश मीनाथी, तनसुख हुण्डिया,आदि ने अतिथियों का माला पहना स्वागत किया। सी.ए. दीपक बंसल ने आभार ज्ञापित किया।
Published on:
14 Dec 2018 07:10 pm
