4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई पेंशन योजना के विरोध में उतरे शिक्षक, काली पट्टी बांध जताया विरोध

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने नई पेंशन योजना के विरोध में काली पट्टी बांध कार्य किया।
2 min read
Google source verification
नई पेंशन योजना के विरोध में उतरे शिक्षक, काली पट्टी बांध जताया विरोध

नई पेंशन योजना के विरोध में उतरे शिक्षक, काली पट्टी बांध जताया विरोध

बालोतरा. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने नई पेंशन योजना के विरोध में काली पट्टी बांध कार्य किया। जिलाध्यक्ष कांतिलाल व्यास ने बताया कि बालोतरा शहर में जिला महिला मंत्री रमा दवे, उपशाखा अध्यक्ष लाखसिंह डुंगरोत, मानसिंह राजपुरोहित, रूपसिंह सरवड़ी, ग्रामीण अध्यक्ष जेहराराम, विद्यासागर, भगवानदास, कल्याणपुर में जिला मंत्री हनुमान विश्नोई व सागर विश्नोई, सिवाना में अनिल सोनी, मनसुख वैद्य, राजेश शर्मा, अशोक श्रीमाली, समदडी में हड़मान विश्नोई, जितेंद्र आशिया, खेमराज दवे, सिणधरी में भूराराम चौधरी, मालाराम, जिला संयुक्त मंत्री बसन्त कुमार के नेतृत्व में काली पट्टी बांध विरोध प्रकट किया। इससे पूर्व विद्यालयों में नई पेंशन व्यवस्था के विरोध में शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान चला सभी उपशाखाओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे। जिलाध्यक्ष व्यास ने बताया कि नई पेंशन व्यवस्था के तहत सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त के बाद शेष जीवन मे आर्थिक सुरक्षा की अनिश्चितता बनी रहती है। राज्य कर्मचारी 30 से 35 वर्ष अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होगा, लेकिन सेवानिवृति पर उसे आर्थिक संकट से गुजरना पड़े यह उचित नही है। पुन: पुरानी पेंशन व्यवस्था प्रारम्भ की जाएं।

रामगढ़. उपतहसील क्षेत्र में राजस्थान शिक्षक संघ की राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के आह्ववान पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनोपसिंह सोनू के निर्देशानुसार उप शाखा सम के विद्यालयों पर शिक्षक रामगढ क्षेत्र में काली पट्टी बांधकर विद्यालय पहुंचे।
शिक्षकों ने राज्य सरकार की ओर से लागू नई पेंशन योजना का विरोध किया व पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की।रामगढ़, भोजराज की ढाणी ,नेतसी, सेउवा, रायमला, तेजपाला आदि गांव स्थित सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

मोहनगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ के आह्वान पर मोहनगढ़ क्षेत्र के शिक्षकों ने सोमवार को बाजू पर काली पट्टी बांधकर नई पेंशन योजना का विरोध जताया व शिक्षण कार्य करवाया।
शिक्षकों नेे नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में जितेंद्र सिंह सोलंकी, दलपत सिंह भाटी, प्रेम प्रकाश कड़ेला,अनिल कुमार शर्मा, सुनिता कुमारी आदि ने नई पेंशन योजना का विरोध
जताया। मोहनगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ के आह्वान पर मोहनगढ़ क्षेत्र के शिक्षकों ने सोमवार को बाजू पर काली पट्टी बांधकर नई पेंशन योजना का विरोध जताया व शिक्षण कार्य करवाया।
शिक्षकों नेे नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में जितेंद्र सिंह सोलंकी, दलपत सिंह भाटी, प्रेम प्रकाश कड़ेला,अनिल कुमार शर्मा, सुनिता कुमारी आदि ने नई पेंशन योजना का विरोध
जताया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग