4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामान तो डाल दिया, इंटरनेट कनेक्शन करना भूल गए?

- अब कनेक्टिविटी का सामान डीटीओ परिसर में फांक रहा धूल, कार्यालय को अभी भी शुभारम्भ का इंतजार
2 min read
Google source verification
सामान तो डाल दिया,  इंटरनेट कनेक्शन करना भूल गए?

सामान तो डाल दिया, इंटरनेट कनेक्शन करना भूल गए?


बालोतरा. जेरला गांव में 82 लाख की लागत से निर्मित जिला परिवहन कार्यालय का भवन तीन साल से तैयार है, लेकिन दूर संचार विभाग व परिवहन विभाग के अधिकारियों के आपसी समन्वय के अभाव में कार्यालय में इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं हो पा रही है। जिससे कार्यालयनए भवन में शिफ्ट नहीं हो पा रहा है। बीएसएनएल ने करीब एक माह पूर्व कनेक्टिविटी के लिए केबल समेत अन्य सामान परिवहन कार्यालय परिसर में डाला था, लेकिन कार्य आरम्भ नहीं किया। ऐसी स्थिति में वर्तमान में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय नगर परिषद के दो आवासों में संचालित हो रहा है। कार्यालय में कामकाज के अनुपात में ये भवन नाकाफी साबित हो रहा है। यहां पर हर दिन सैकड़ों लोगों को परेशानी होती है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ज्वलंत समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बालोतरा में दो दशक पूर्व परिवहन विभाग ने परिवहन निरीक्षक कार्यालय स्वीकृत किया था। उसी समय से कार्यालय का संचालन भगतसिंह सभा स्थल के पास नगर परिषद के आवासों में चल रहा है। इसके बाद सन् 2013 में परिवहन निरीक्षक कार्यालय को जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में क्रमोन्नत किया गया। उसके बाद नगर परिषद ने कार्यालय भवन निर्माण के लिए जेरला गांव की सरहद में 10 बीघा जमीन आवंटित की। इसके बाद सरकार ने कार्यालय भवन निर्माण के लिए 82.17 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया। इस पर कार्यकारी एंजेसी सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जेरला गांव में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण करवा अपे्रल 2016 में परिवहन विभाग को सौंप दिया। इसके बाद से यह भवन यहां पर धूल फांक रहा है। यहां पर कार्यालय शुरू करने के लिए अधिकारियों ने कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन उन्होंने कार्यालय को स्वयं के विभाग के भवन में शिफ्ट करने के लिए रुचि नहीं दिखाई। अब भवन देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा है।
पत्रिका की मुहिम के बाद खुली आंखें, फिर भी हुई बंद- जिला परिवहन कार्यालय के नए भवन में इंटरनेट कनेक्टिविटी के तीन साल से अधिक समय से धूल फांकने पर राजस्थान पत्रिका ने 20 दिसम्बर 2018 को '82 लाख के भवन को ले न डूबे बहाना- नाचूं कीकर के आंगणो टेढ़ोÓ शीर्षक समाचार के बाद सिलसिलेवार समाचारों का प्रकाशन कर जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करवाया था। इसके बाद परिवहन विभाग अधिकारियों ने बीएसएनएल अधिकारियों से इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा की। बीएसएनएल ने करीब एक माह पूर्व इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए केबल समेत अन्य सामान जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में डाल दिया था। सामान डालने के बाद बीएसएनएल अधिकारियों ने झांक कर तक नहीं देखा। इस स्थिति में जिम्मेदारों की बेफ्रिकी के चलते कार्यालय शिफ्टिंग में देरी हो रही है।

नया भवन सर्वसुविधा युक्त, लेकिन नहीं मिल रहा फायदा- जेरला गांव की सरहद में 82.17 लाख की लागत से बने भवन में जिला परिवहन अधिकारी के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं हंै। कार्यालय भवन में डेढ़ दर्जन से अधिक कक्ष है। जिनमें जिला परिवहन अधिकारी, निरीक्षक के लिए अलग-अलग कक्ष, स्वागत कक्ष, कैशियर कक्ष, लाइसेंस शाखा, पंजीयन शाखा, फिटनेस शाखा, टेस्ट रूम, रेकर्ड रूम, लेखा शाखा, सर्वर रूम, फोटो रूम, प्रतीक्षालय, गार्डरूम की सुविधाएं हैं।
एक माह से सामान रखा हुआ - परिवहन विभाग कार्यालय के नए भवन में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल ने एक माह पूर्व आवश्यक सामान कार्यालय परिसर में रखा था। उसके बाद आगे कोई काम नहीं हुआ। - भगवानाराम, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग