10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में 12.1% अधिक माल का लदान किया, अगस्त में 14.9% की वृद्धि.

उत्तर पश्चिम रेलवे की माल ढुलाई ने चालू वित्तीय वर्ष में रफ्तार पकड़ते हुए नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। अप्रैल से अगस्त तक 13.592 मिलियन टन माल लादा गया, जो पिछले साल की तुलना में 12.1 प्रतिशत अधिक है। अगस्त में 14.9 प्रतिशत की बढ़त और 88.96 प्रतिशत ऑपरेटिंग रेशियो ने रेलवे की बढ़ती दक्षता को सामने रखा।
2 min read
Google source verification
jaisalmer railway

माल परिवहन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

जैसलमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के माल परिवहन कारोबार ने चालू वित्तीय वर्ष में रफ्तार पकड़ी है। अप्रैल से अगस्त 2026 तक रेलवे ने कुल 13.592 मिलियन टन माल का लदान किया है। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के 12.129 मिलियन टन की तुलना में 12.1 प्रतिशत अधिक है, जो रेलवे की बढ़ती परिचालन दक्षता और माल ढुलाई क्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। अगस्त माह में भी माल लदान का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर रहा। इस अवधि में 2.741 मिलियन टन माल का लदान किया गया, जो पिछले साल अगस्त के मुकाबले 14.9 प्रतिशत अधिक है।

अगस्त में 14.9% की वृद्धि

इस वृद्धि में राजस्थान के लाइम स्टोन सहित विभिन्न महत्त्वपूर्ण वस्तुओं की देश के अलग-अलग हिस्सों में रेल के माध्यम से की जा रही आपूर्ति का अहम योगदान है। इससे उद्योगों को न केवल तेज और विश्वसनीय परिवहन सुविधा मिल रही है, बल्कि राज्य की व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिली है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि माल परिवहन को निरंतर बढ़ावा देने के लिए नई कमोड़़िटीज को रेल नेटवर्क से जोड़ने और ग्राहकों के लिए लदान सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। माल लदान में इस महत्त्वपूर्ण बढ़ोतरी के साथ रेलवे ने परिचालन दक्षता में भी अपूर्व प्रदर्शन दर्ज किया है। अगस्त में ऑपरेटिंग रेशियो 88.96 प्रतिशत रहा, जो रेलवे के उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और आय-व्यय के प्रभावी प्रबंधन का एक मजबूत संकेत है। रेल परिवहन में बढ़ती हिस्सेदारी से रेलवे की माल ढुलाई क्षमता मजबूत होने के साथ-साथ राजस्थान के उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा और गति मिल रही है।

भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी, श्रीगंगानगर-पोकरण के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

जैसलमेर. रेलवे ने रामदेवरा मेले में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय किया है। इनमें भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी और श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी ट्रेन शामिल है। ये ट्रेनें 11 व 12 सितंबर से शुरू होंगी और प्रत्येक 15 ट्रिप करेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04863-04864 और 04865-04866 भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच 11 से 25 सितंबर तक संचालित होंगी। ट्रेन 04863 भगत की कोठी से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर 10.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में 04864 रामदेवरा से सुबह 11 बजे चलकर दोपहर 3 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार, 04865 भगत की कोठी से शाम 4 बजे चलकर रात 9.20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में 04866 रामदेवरा से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 2 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। वर्तमान में जोधपुर-रामदेवरा के बीच एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन पहले से चल रही है। रामदेवरा मेले के लिए ट्रेन संख्या 04741-04742 श्रीगंगानगर-पोकरण स्पेशल 12 से 26 सितंबर तक चलेगी। यह श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर शाम 7.50 बजे पोकरण पहुंचेगी। फलोदी स्टेशन पर इसका आगमन शाम 6.35 बजे और प्रस्थान 6.40 बजे होगा। वापसी में पोकरण से रात 8.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। फलोदी स्टेशन पर वापसी में रात 10 बजे आकर 10.05 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में 15 साधारण और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 कोच होंगे। रेलवे ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को यात्रा के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग