7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : ‘खरगे, सोनिया-राहुल को सबक सिखाओ, तभी बनेंगे राष्ट्रभक्त’, बोले मदन राठौड़, कांग्रेस ने किया पलटवार

Rajasthan : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं और कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सबक सिखाना जरूरी है, तभी ये राष्ट्रभक्त बनेंगे। वहीं, मदन राठौड़ के इस बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है।
3 min read
Google source verification
madan rathore spoke barmer voter teach lesson kharge sonia rahul congress

Barmer : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को बाड़मेर में आयोजित सामाजिक सद्भावना बैठक में कांग्रेस नेताओं और कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सबक सिखाना जरूरी है, तभी ये राष्ट्रभक्त बनेंगे। अगर आपने बाड़मेर की सभी 55 सीटें जिताकर भेज दीं तो उन लोगों को सबक सीखने को मिलेगा। तब वे भी राष्ट्रभक्ति करने लगेंगे और भारत माता की जय बोलने लगेंगे। अमेरिका और यूरोप ने राहुल गांधी पर इन्वेस्टमेंट किया, लेकिन बेकार हो गया। अब तरीका बदलकर कॉकरोच जैसों पर इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं।

वहीं, मदन राठौड़ के इस बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस विधायक और मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी व बाड़मेर-जैसलमेर से कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मदन राठौड़ के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये अपनी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नाकामी छिपाने और जवाबदेही से बचने के लिए हमेशा छद्म राष्ट्रभक्ति के पीछे छुप जाते हैं। हर विरोधी को देशद्रोही साबित करने लगते हैं। सारी जांच एजेंसियां इनके पास है, अगर विदेशी फंड आता है तो जांच कर सजा क्यों नहीं देते?

रविवार रात को बाड़मेर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि भारत की प्रगति से दुनिया के कई देश जलते हैं। इसलिए अमेरिका और यूरोप ने हमारे देश के विपक्षियों को पैसा देना शुरू किया। जब वंदे मातरम् राष्ट्रगीत होते हुए खरगे जी हिलते हैं, तो आपको गुस्सा आता है या नहीं। जब सोनिया गांधी इधर-उधर हिलती-डुलती हैं तो आपको बुरा लगता है या नहीं। जब राहुल नाटक करते हैं तो आपको गुस्सा आता है। उस गुस्से को दबाकर मत रखो। उन लोगों को सबक सिखाना बेहद जरूरी है। तब उन्हें लगेगा कि बाड़मेर की जनता राष्ट्र विरोधी गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मैं राष्ट्रभक्त हूं और मेरा विरोधी भी राष्ट्रभक्त बने, तभी लोकतंत्र सफल होगा।

प्रदेश के 309 नगर निकाय जीतने का लक्ष्य

चुनाव संचालन समिति के सदस्यों से कहा कि वे जनता को बताएं कि यह समय राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने वालों को सबक सिखाने का है। अगर पूरे राजस्थान के 309 नगर निकाय चुनाव जीत लेंगे तो उन्हें लगेगा कि जनता राष्ट्र विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं करती है।

बागियों को चेतावनी

चुनाव में उतरे बागियों को चेतावनी देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वालों को पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सोमवार शाम तक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में अपील कर दें। जो नाराज हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। अभी तक नियुक्तियां नहीं हुई हैं और अब नियुक्तियां की जाएंगी।

देश जानता है अमरीका के सामने कौन कर रहा है सरेंडर?

केंद्र में इतने साल से भाजपा की सरकार है, जांच एजेंसियां इनकी हैं, तो उनसे जांच क्यों नहीं कराते। सत्तारूढ़ दल के प्रदेशाध्याक्ष को बोलते समय गरिमा रखनी चाहिए। देश में जनता और खासकर जेन जी युवा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा में अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठा रहा है, उसे भी ये देश-विरोधी साबित करने में जुटे हैं। स्थानीय वार्डों के चुनाव में बेहतर तो ये होता कि मदन राठौड़ शहर के विकास का विजन सामने रखते। पूरा देश जानता है अमेरिका के सामने कौन सरेंडर हो रहा है?
हरीश चौधरी, कांग्रेस विधायक और मप्र कांग्रेस प्रभारी

विकास के नाम पर वोट मांगने का आधार नहीं है

डबल इंजन का दावा करने वाले इन भाजपा नेताओं के पास भाजपा की केन्द्र व राजस्थान सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर वोट मांगने के लिए कोई आधार हैं नहीं, तब ये नफरती शब्दबाण छोड़ते हैं। निम्न स्तर की भाषा बोलकर जो नफरती माहौल बनाया जा रहा हैं, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता इनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मानस बना चुकी है, इनकी नफरती भाषा को भी करारा जवाब देगी। केन्द्र सरकार ने अमरीका के साथ ट्रेड डील में देश के किसानों, जनता और उद्योगों का गला घोंटने का काम किया हैं। उनको देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट बांटने का अधिकार किसने दिया। उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस सांसद