
RBSE 12th Commerce
बाड़मेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित परिणाम में बाड़मेर जिले का वाणिज्य विषय का परिणाम 95.07 प्रतिशत रहा है। वाणिज्य में प्रदेश में बाड़मेर पांचवां स्थान रहा। जिले में 691 पंजीकृत थे। इसमें से 689 ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणा में 655 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। इसमें प्रथम श्रेणी से 379, द्वितीय 261 व तृतीय स्थान पर 15 विद्यार्थी रहे।
परिणाम पर टिकी रही निगाहें
बारहवीं विज्ञान व वाणिज्य परिणाम घोषित होने को लेकर उत्सुकता रही। जिले में परीक्षार्थी व अभिभावक परिणाम को बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ तो अपने-अपने रोल नंबर के आधार पर विभिन्न वेबसाइट पर देखते नजर आए।
परिणाम एक नजर
पंजीकृत - 691
छात्र - 454
छात्रा - 237
--
परीक्षा में शामिल - 689
छात्र - 453
छात्रा - 236
--
उत्तीर्ण- 655
प्रथम - 379
द्वितीय - 261
तृतीय - 15
--
छात्र - 429
प्रथम - 215
द्वितीय - 202
तृतीय - 12
परिणाम - 94.70
--
छात्रा - 226
प्रथम - 164
द्वितीय - 59
तृतीय - 03
परिणाम - 95.76
--
विज्ञान वर्ग का परिणाम 91.02 प्रतिशत
बाड़मेर जिले का विज्ञान विषय का परिणाम 91.02 प्रतिशत रहा है। जिले में 4 हजार 718 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4 हजार 657 ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम में 4 हजार 239 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। इसमें प्रथम श्रेणी से 3 हजार 274, द्वितीय 828 व तृतीय स्थान पर 5 विद्यार्थी रहे।
परिणामों की उत्सुकता
बोर्ड परीक्षा के परिणामों की उत्सुकता को लेकर परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की बेसब्री बढ़ गई है। लगतार उनकी निगाहें टीवी व सोशल मीडिया पर बनी हुई है। विद्यार्थी परिणाम घोषित का समय निर्धारित होने के बाद मोबाइल, टीवी व अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के जरिए बोर्ड परिणाम की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते नजर आ रहे है।
Published on:
15 May 2019 06:40 pm
