12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Elections: Barmer: BJP: Congress: भाजपा जिलाध्यक्ष को चेहरा ​खिला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुए निराश

Rajasthan Assembly Elections: Barmer: BJP: Congress:

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_jilaadhyaksha.jpg

स्वरूपसिंह राठौड


Rajasthan Assembly Elections: Barmer: BJP: Congress:दोनों मुख्य दलों ने इस बार प्रत्याशियों में अलग-अलग गणित लगाया है। जहां भाजपा में संगठन से जुड़े प दाधिकारियों को तवज्जो दी गई है तो कांग्रेस ने पुराने विधायकों पर ही दांव खेला है। भाजपा ने जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा को शिव से प्रत्याशी घोषित किया है। खारा चुनावों से ठीक प हले ही जिलाध्यक्ष बने थे। उनसे पूर्व में यहां आदूराम मेघवाल जिलाध्यक्ष थे जो चौहटन से प्रत्याशी बनाए गए है। आदूराम ने जिलाध्यक्ष की सीट इसलिए छोड़ी थी कि कहीं यह उनके विधायक के टिकट के आड़े नहीं आ जाए।

यह भी पढ़ें: स्वीकृत नहीं होने का दंश भोग रहे 5286 स्कूल, काउंसलिंग में भी व्याख्याता

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाखुश
कांग्रेस ने शिव से ही टिकट चाह रहे फतेहखां की जगह मौजूदा विधायक अमीनखां को ही प्रत्याशी बनाया है। अब जिलाध्यक्ष नाखुश है और उन्होंने 6 नवंबर से आवेदन करने का निर्णय किया है,जाहिर है अब वे कांग्रेस से तो आवेदन नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: तृपण तो कर रहे पर पितृरों को नहीं कर रहे तृप्त

ये भी संगठन से
- गुड़ामालानी के प्रत्याशी के के विश्नोई भाजपा संगठन में तीन बार प्रदेश मंत्री रहे है।
- चौहटन में आदूराम मेघवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है जो पूर्व जिलाध्यक्ष है।
- बायतु से प्रत्याशी घोषित किए गए बालाराम मूढ़ पूर्व महामंत्री रहे है, जो संगठन से है।
कांग्रेस में
-बायतु प्रत्याशी हरीश चौधरी विधायक है,साथ ही वे कांग्रेस संगठन में पंजाब के प्रभारी है।