5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Congress Candidate: पचपदरा से कांग्रेस ने मदन प्रजापत पर जताया भरोसा, 6 सीटों पर फंसा पेंच

कांग्रेस की तीसरी सूची (Congress candidates third list) में पचपदरा से मदन प्रजापत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस से मदन चौथी बार चुनाव लड़ेंगे। 2008 और 2018 का चुनाव जीत चुके है। 2013 में हारे थे।

2 min read
Google source verification
congress_flag.jpg

बालोतरा। कांग्रेस की तीसरी सूची (Rajasthan Congress Candidate) में पचपदरा से मदन प्रजापत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस से मदन चौथी बार चुनाव लड़ेंगे। 2008 और 2018 का चुनाव जीत चुके है। 2013 में हारे थे। मदन प्रजापत तीन बार भाजपा के अमराराम चौधरी के सामने चुनाव लड़े है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Voter List: आपके पास आज है केवल आखिरी दिन, वरना नहीं कर पाएंगे वोटिंग, जानिए क्यों

टिकट मिलने का कारण
मौजूदा विधायक। तीन चुनाव लड़े जिसमें से दो जीते है। बालोतरा जिला बनाने की सौगात के साथ ही जनता में रहे सक्रिय। पैनल में प्रभावी एक ही नाम।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: 3 लिस्टें आईं फिर भी इन दो सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई कांग्रेस, सेंध लगाने की तैयारी में RLP

राजनीतिक जीवन
मदन प्रजापत राजनीति में जुड़े तब भाजपा में युवा मोर्चा में रहे। इसके बाद वे 27 साल की उम्र में ही 1998 में बसपा से जुड़े और पचपदरा से चुनाव लड़ा। 2008 में मदन प्रजापत को कांग्रेस ने पहली बार टिकट दिया और उन्होंने तीन बार से लगातार भाजपा से जीत रहे बड़े चेहरे अमराराम चौधरी को 12125 वोटों से हरा दिया। 32 की उम्र में वे विधायक बन गए।


बाड़मेर व जैसलमेर की अन्य सीटों को लेकर खींचतान की चर्चा

बाड़मेर- कांग्रेस की तीसरी सूची गुरुवार को जारी होने के बाद बाड़मेर की पचपदरा सीट तो क्लीयर हुई लेकिन अभी भी बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा की 06 सीट पर पेच अड़ा हुुआ है। राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में खींचतान की चर्चाएं हैै।

गुड़ामालानी- हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को गुरुवार को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने का उल्लेख किया, लिहाजा उनका नाम इस सूची में नहीं था।

जैसलमेर- मौजूदा विधायक रूपाराम धनदे और मानवेन्द्रसिंह दोनों दावेदारी कर रहे है। धनदे के पक्ष में हरीश चौधरी है तो मानवेन्द्र के पक्ष में शाले मोहम्मद। यहां पेच अड़ा हुआ है।

पोकरण- शाले मोहम्मद प्रबल दावेदार है, लेकिन जैसलमेर का प्रत्याशी घोषित नहीं होने तक वे अपने नाम को लेकर भी अड़े हुए है।

शिव- मौजूदा विधायक अमीनखां दावेदार है और वे दिल्ली में है। इधर जिलाध्यक्ष फतेह मोहम्मद भी है। जिनकी पैरवी हरीश चौधरी के भी करने की जानकारी है। इधर, शम्माखान का नाम सचिन पायलट की तरफ से आने की चर्चाएं है।

चौहटन- पदमाराम मेघवाल दावेदार है, लेकिन यहां अब्दुल हादी परिवार के गफूर अहमद ने पदमाराम का विरोध कर रहे है। ऐसे में चौहटन में पेच फंसा हुआ है।

सिवाना- कांग्रेस से 19 दावेदार है। ऐसे में निर्णय लेते ही एक बड़े खेमे के नाराज होने से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए पेच फंसा हुुआ है।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग