26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Millet Seeds In Rajasthan: बाजरा उगाने में नंबर-1 राजस्थान, फिर क्यों आंध्र प्रदेश को दे रहा करोड़ों रुपए?

Millet Seeds in Rajasthan: राजस्थान में बाजरे की भरपूर पैदावार (30 लाख क्विंटल) के बावजूद बीज के लिए आंध्रप्रदेश पर निर्भरता बनी हुई है। राज्य को हर साल 36 लाख किलोग्राम बीज चाहिए, जिसमें से 35 लाख किलो बाहर से आता है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Depends on Andhra Pradesh for 35 Lakh Kg Bajra Seeds Despite Leading Millet Production

क्या गुड़ामालानी का नया रिसर्च सेंटर बदलेगा राजस्थान के बाजरे की किस्मत? (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan Agriculture News: बाड़मेर: बाजरा मतलब पश्चिम राजस्थान…खाने और उपजाने दोनों में देशभर में अव्वल है। बावजूद इसके ताज्जुब होगा कि बाजरे के बीज के लिए आंध्रप्रदेश पर निर्भर है। 36 लाख किलोग्राम बाजरे के बीज की हर साल जरूरत रहती है। राज्य में अभी महज 1000 किलोग्राम ही उपज हो रही है। शेष आंधप्रदेश से आयात होता है।

बाजरे के बीज की पैदावार जायद के मौसम में होती है। जायद का मौसम 15 मार्च से 15 जून तक रहता है। पश्चिमी राजस्थान और समूचे राज्य में इस दौर में बारिश नहीं होती है। तापमान भी 40 से 50 डिग्री में पहुंच जाता है। लू चलने से हवा भी प्रतिकूल रहती है।

इस वजह से यहां बाजरे के बीज का उत्पादन इस मौसम में अनुकूल नहीं हो पाता है। बुवाई में हाइब्रिड बाजरा काम में लिया जाता है, जिसे शंकर नस्ल कहते हैं। यह नर और मादा क्रॉस बुवाई से ही संभव होता है। ऐसे में इस मौसम में बीज तैयार नहीं हो पाते हैं।

आंध्रप्रदेश में मौसम अनुकूल

आंध्रप्रदेश में मौसम अनुकूल रहता है और आइसोलेशन भी मिल जाता है। इस कारण वहां बाजरे के बीज का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। आंध्रप्रदेश में मुख्य खाद्यान्न बाजरा नहीं है, लेकिन राजस्थान में बीज की खरीद को देखते हुए यहां किसान बाजरा पैदावार कर इसको बीज के रूप में बेचते हैं।

राजस्थान में कैसे बनेगी संभावना

बाड़मेर के गुड़ामालानी में बाजरा अनुसंधान केंद्र का निर्माण किया गया है। इस अनुसंधान केंद्र के पूर्ण क्रियान्वित होने पर बाजरे के बीज को लेकर बड़ा कार्य होने की उम्मीद है। सूक्ष्म जलवायु की परिस्थिति पैदाकर यहां पर बाजरा बीज उत्पादन की संभावनाएं बनाई जाएगी।

यहां पर बीज का उत्पादन हो तो किसानों को अतिरिक्त आय मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। इससे पहले कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर ने भी प्रशिक्षण देकर इस पर कार्य प्रारंभ किया, लेकिन आशातीत सफलता नहीं मिली है।

ये रही फैक्ट फाइल

  • राज्य में बीज की जरूरत 36 लाख किलोग्राम
  • राज्य में बाजरे की बुवाई 90 हजार हेक्टेयर
  • बाजरे की पैदावार 30 लाख क्विंटल
  • आंध्रप्रदेश से आता है बीज 35 लाख किलोग्राम
  • बीज का दाम 150 से 200 रुपए किलोग्राम
  • राजस्थान में बीज की उपज 1000 किलोग्राम

मौसम अनुकूलता जरूरी

बड़ी मुश्किल मौसम अनुकूलता की है। बाजरा अनुसंधान केंद्र आने के बाद में एक संभावना बनेगी। जहां सूक्ष्म वातावरण देकर किसान बीज उत्पादन को लेकर प्रयोग कर सकते हैं। वैसे यह बहुत ही मुश्किल टास्क मानी जाएगी।
-डॉ. प्रदीप पगारिया, कृषि वैज्ञानिक

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग