
पहाड़ों को चीर सड़क बनाने के लिए 7 करोड़ का प्लान तैयार, कई कॉलोनियों में पहुंच सकेंगे वाहन
बाड़मेर .
नगर परिषद क्षेत्र के अरिहंत नगर से शहर के दो दर्शनीय तालाब सहित गढ़ मंदिर को जोडऩे के लिए सड़क की सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद ने सड़क निर्माण के लिए करीब ७ करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर सार्वजनिक निर्माण विभाग को भेजा है। तकनीकी स्वीकृति मिलने पर नगर परिषद यह प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखेगी। जहां से स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
नगर परिषद क्षेत्र के गडरा चौराहा स्थित अरिहंत नगर से पहाड़ों को काटकर सड़क सोन तालाब तक पहुंचेगी। उसके बाद सड़क वेणासर नाडी तक पहुंचाई जाएगी।
गढ मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए सड़क मददगार साबित होगी। शहर के दर्शनीय स्थल सोन तालाब तक सड़क होने से तालाब का विकास भी संभव होगा । सड़क का निर्माण पहाड़ों को काटकर किया जाएगा। सड़क निर्माण से शहर का विस्तार हो सकेगा।
पहले भी बनी थी योजना
नगर परिषद ने बिना जानकारी के वर्ष-२०१३ में ४१.२४ लाख का वर्क ऑर्डर जारी कर सड़क निर्माण शुरू किया था। उसके बाद सड़क मार्ग पर वन विभाग की जमीन आ गई और विभाग ने अड़ंगा डाल दिया। इससे निर्माण रुक गया था। तब ठेकेदार को ३० लाख रुपए का भुगतान भी किया गया था।
सड़क बने तो मिले सुविधा
शहर के आजाद चौक, खागल मोहल्ला, गढ़ मंदिर, सब्जी मण्डी सहित कई क्षेत्रों से निकलने वाले वाहनों सहित मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों का आवागमन शहर के मुख्य बाजार से रहता है। ये सड़क सोन तालाब तक पहुंचेगी। इससे कई लोगों को सुविधा मिल जाएगी।शहर के आजाद चौक, खागल मोहल्ला, गढ़ मंदिर, सब्जी मण्डी सहित कई क्षेत्रों से निकलने वाले वाहनों सहित मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों का आवागमन शहर के मुख्य बाजार से रहता है। ये सड़क सोन तालाब तक पहुंचेगी। इससे कई लोगों को सुविधा मिल जाएगी।
मांगी है स्वीकृति
&सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग से भी स्वीकृति मांगी है। इस सड़क से कई कॉलोनियां शहर से जुड़ जाएंगी। शहर के दो बड़े तालाब सड़क से जुड़ जाएंगे।
- लूणकरण बोथरा, सभापति, नगर परिषद, बाड़मेर
Updated on:
15 Sept 2018 05:48 pm
Published on:
15 Sept 2018 05:48 pm
