5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत चौहटन विस से चेंजमेकर भजनलाल पंवार ने पेश किया अपना विजन, जानिए वे क्या करना चाहते हैं

- उच्च स्तर की शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत- चौहटन विधानसभा क्षेत्र से दावेदार राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर भजनलाल
2 min read
Google source verification
h

राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत चौहटन विस से चेंजमेकर भजनलाल पंवार ने पेश किया अपना विजन, जानिए वे क्या करना चाहते हैं

- उच्च स्तर की शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत
- चौहटन विधानसभा क्षेत्र से दावेदार राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर भजनलाल
बाड़मेर. राजस्थान पत्रिका के चौहटन विधानसभा क्षेत्र के चेंजमेकर भजनलाल पंवार ने अपना विजन रखते हुए शिक्षा को प्रमुख स्थान दिया है। उनके विजन में शिक्षा की सुविधाओं के साथ आधुनिक तरीके काम में लेने की जरूरत है। जिससे यहां के युवा भी बड़े शहरों की तरह युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।


-चौहटन क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकीकरण
-उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त चिकित्सा सुविधाएं
-चौहटन, धनाऊ और सेड़वा तीनों केन्द्रों पर उच्च स्तरीय अस्पातल
-सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर दमकल की सुविधा
-सभी पंचायत केन्द्रों पर हॉस्टल सुविधा
-सभी ढ़ाणियों तक सड़क मार्ग
-युवाओं को रोजगार के बेहतर साधन
-विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचे पर्याप्त पानी
-गांवों में होने चाहिए पर्याप्त आवागमन के साधन

राजनीति की ये खबरें भी पढ सकते हैं:
— उम्मीदवारों के खर्चे पर होगी सख्त नजर
बाड़मेर. आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से चुनाव सामग्री, प्रचार प्रसार समेत विभिन्न प्रकार के खर्चों की सख्त मॉनिटिरिंग की जाएगी। इसके लिए पुलिस बल समेत फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिटिक्स व वीडियो सर्विलांस टीमें और एकाउंटिंग दल को तैनात किया गया है। ये सभी सभाओं और राजनीतिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसारनगरीय निकायों के क्षेत्र में निजी एवं व्यावसायिक भवनों तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर लगने वाली प्रचार सामग्री, चल वाहन एवं मोबाइल विज्ञापन वाहन आदि के लिए नगर परिषद की ओर से निर्धारित दर के आधार पर खर्च तय किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर एसएमएस, वाट्सएप वॉयस कॉल मैसेज समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब, ब्लॉगिंग आदि पर प्रचार के व्यय को भी प्रत्याशियों के खर्च में जोड़ा जाएगा।

कार्यकारिणी गठित
समदड़ी. शिवसेना की बैठक कस्बे के बजरंग वाटिका परिसर में तहसील प्रमुख देवेन्द्र बोराणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें समदड़ी नगर व स्टेशन कार्यकारिणी का गठन किया गया। समदड़ी नगर प्रमुख धनसिंह, उप नगर प्रमुख नरपतसिंह व प्रवक्ता सुमित सुथार व स्टेशन इकाई प्रमुख संजय भाटी, उपप्रमुख श्रवण गहलोत को मनोनीत किया गया। इस मौके पर तहसील उपप्रमुख रमेश सोनी, प्रवक्ता राजेन्द्र त्रिवेदी, देवीसिंह, सोहन गहलोत, सवाई माली, छैलसिंह, आदि मौजूद थे।