6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौहटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दावेदार तरूणराय कागा ने रखा अपना विजन, बोले— वे एक ऐसा चौहटन चाहते हैं जो खुशहाल हो, प्रगतिशील और विकासशील हो

- चौहटन में उद्योगों के विकास का है विजन-चौहटन से भाजपा के दावेदार तरूणराय कागा
2 min read
Google source verification
s

राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत चौहटन विस से चेंजमेकर भजनलाल पंवार ने पेश किया अपना विजन, जानिए वे क्या करना चाहते हैं


- चौहटन में उद्योगों के विकास का है विजन
-चौहटन से भाजपा के दावेदार तरूणराय कागा
बाड़मेर.
चौहटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दावेदार तरूणराय कागा ने रखा अपना विजन। उन्होंने बताया कि चौहटन के विकास में कुछ सपने जो अधूरे रह गए है जिसे पूरा होते देखना ही मेरा विजन है। कागा कहते हैं वे एक ऐसा चौहटन देखना चाहते है जो खुशहाल हो और प्रगतिशील और विकासशील हो। पहले स्तर पर पीने के पानी की समस्या को जड़ मूल समाप्त करने के लिए नर्मदा नहर और इंदिरागांधी नहर को आपस में जोड़कर इस समस्या का समाधान होन चाहिए। जिससे पीने के पानी और सिंचाई की सुदृढ़ व्यवस्था होने से हमारा किसान और आम आदमी खुशहाल होगा। उन्होंने बताया कि उद्योग धंधों का विकास, नमक उद्योग और रीको जैसे औद्योगिक क्षेत्र चौहटन में होने चाहिए। साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा इस सीमावर्ती इलाके में भी खोजबीन कर खनिज पदार्थों की खोज कर स्थायी उद्योग और रोजगार देना चाहिए। इसके अलावा युवाओं को रोजगार, शिक्षा सुविधाओं और चिकित्सकीय सेवाओं का विस्तार, आपसी सद्भाव, भाईचारा और खुशहाली लाना विजन में शामिल है।

बाड़मेर जिले की अन्य खबरें: जो पढ सकते हैं..
एससी-एसटी की बैठक आयोजित
चौहटन. चौहटन विधानसभा के सेड़वा ब्लॉक में एससी, एसटी वर्ग का महासम्मेलन गुरुवार को आयोजित किया गया । बैठक में विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में आदूराम मेघवाल, लक्ष्मण वडेराए, पदमाराम मेघवाल, सुरताराम मेघवाल, तेजाराम कोडेचा, भगवती मेघवाल , भूराराम भील ने समाज को एकजुट होकर रहने की बात कही। सभा को चांदाराम भील्र शेखाराम मेघवाल, नरसिंगराम सूंदरा, अमोलक जोगेश,किशन कागा, प्रह्लाद गवारिया्र बुधाराम फुलवारियाए ने भी संबोधित किया।

नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर कल
रामसर. माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर शनिवार को आयोजित होगा। मरीजों को विद्यालय प्रबंधन कमेटी की ओर से खाना,चश्मा व ऑपरेशन से संबंधित सामग्री नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। संस्थान निदेशक अली मोहम्मद ने बताया कि जोधपुर की नेत्र रोग विशेषज्ञ टीम शिविर में सेवाएं देगी।

समंदर इंटरनेशनल फेस्टिवल में करेंगे शिरकत
शिव. झांपली कला गांव के अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार समंदरखान मांगणिहार 14 से 28 अक्टूबर तक मैक्सिको सिटी में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की भारतीय सांस्कृतिक संबध परिषद नई दिल्ली व मैक्सिको सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले फेस्टिवल इंटरनेशनल सेरवांटिनो में भाग लेंगे। समारोह में 31 देशों के 3518 लोककलाकार शिरकत करेंगे।