
BJP's decision in Rakpur Pali
बाड़मेर. रणकपुर (पाली) में भाजपा की ओर से सोमवार को हुई रायशुमारी ने गुड़ामालानी के विधायक एवं संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने बेटे के लिए मैदान छोडऩे के संकेत दे दिए तो कर्नल सोनाराम चौधरी ने पहली बार बाड़मेर विधानसभा से दावेदारी का इशारा खुले में कर दिया। मुख्यमंत्री वसुंधराराजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, गजेन्द्रङ्क्षसह खींवसर, राजेन्द्रसिंह राठौड़, अरूण चतुर्वेदी, गुलाबचंद कटारिया, सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने बाड़मेर के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रायशुमारी की। इसमें चुनाव लडऩे के इच्छुक चेहरे सामने आए।
बाड़मेर की रायशुमारी में सबसे पहले उन लोगों को बैठक से बाहर जाने का कहा जो दावेदार हैं। यहां बैठे कर्नल सोनाराम चौधरी, डा. प्रियंका चौधरी और एक अन्य बैठक से बाहर हुए। शिव विधानसभा से दस जनों ने दावेदारी दिखाई। मानवेन्द्रसिंह को लेकर बैठक में किसी प्रकार की चर्चा नहीं होने की बात सामने आई है। पचपदरा क्षेत्र को लेकर चर्चा के दौरान चुनाव जीतने की रणनीति पर रायशुमारी हुई। यहां अमराराम चौधरी के अलावा चार अन्य के नाम सामने आए।
सिवाना क्षेत्र की बैठक के दौरान हमीरसिंह भायल सहित तीन जनों के नामों की दावेदारी हुई। बायतु से दावेदारी पेश करने आए एक कार्यकर्ता ने कहा कि दो बार दावेदारी की है। पार्टी के लिए रुकने को कहा, मैं रुका रहा। अब अंतिम बार टिकट मांग रहा हूं, फिर नहीं मांगूंगा। यहां से भी चार दावेदार रहे।
आरक्षित सीट चौहटन को लेकर मुख्यमंत्री ने बात की। साथ ही बताया कि यहां के अलावा बाहर का भी कोई दावेदार हो तो नाम सुझा सकते है। इस दौरान तीन नाम प्रमुखता से आए।
पर्चियां लिखकर लीं
विधानसभा अनुसार अलग-अलग कार्यकर्ताओं को बैठाया गया। इसके बाद हर ग्रुप के अनुसार प्रदेश स्तर के नेताओं ने राय ली। चुनाव कैसे जीत सकते हैं, किसे टिकट देना ठीक रहेगा और किस तरह चुनाव की रणनीति होगी इस पर चर्चा हुई। करीब 150 कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया।
Updated on:
17 Oct 2018 07:44 pm
Published on:
16 Oct 2018 12:03 pm
