6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Roadways…’फायदे ‘ में दौड़ रही है रोडवेज, डिपो का पम्प बंद, बाहर से भरवा रही डीजल

-बल्क में महंगा होने के कारण डिपो के डीजल पम्प बंद-बाड़मेर डिपो की रोजाना डीजल खपत 6000 लीटर-रिटेल दाम से रोडवेज को 60 पैसे प्रतिलीटर कम में मिल रहा डीजल

2 min read
Google source verification
Roadways

Roadways.

बाड़मेर. ऑयल कंपनियों की ओर से बल्क में डीजल खरीदने पर बढ़ाए गए दाम के कारण रोडवेज ने बाहर से पेट्रोल पम्प से डीजल भरवाना शुरू कर दिया। इससे रोडवेज फायदे में दौड़ रही है। रोडवेज को खुदरा दाम से 60 पैसे कम में पम्प से डीजल उपलब्ध हो रहा है।
करीब एक महीने पहले ऑयल कंपनियों ने डीजल के दाम में बल्क (थोक) में खरीद करने पर 24-25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके चलते फैक्ट्रियां, माल्स व कंपनियों जहां पर डीजल स्टोरेज करके रखा जाता है, उन्होंने बाजार से खरीदना शुरू कर दिया। इसी तरह रोडवेज ने भी बल्क में खरीद को बंद कर दिया।
पम्प के कार्मिक कर रहे मॉनिटरिंग
रोडवेज के डीजल पम्प के कार्मिक बाहर के पेट्रोल पम्प पर वाहनों की मॉनिटरिंग में तैनात है। यहां पर आने वाले वाहन की जानकारी, कितना डीजल भरा गया आदि की नोटिंग में लगे हुए है। यहां पर सुबह 6 से लेकर रात्रि 10 बजे तक कार्मिकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा डीपो मुख्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी भी निरीक्षण के लिए पम्प पर जा रहे हैं।
6000 लीटर डीजल की रोजाना खपत
बाड़मेर डीपो को प्रतिदिन करीब 6000 लीटर डीजल की जरूरत होती है। यहां से संचालित होने वाली बसें रवानगी से पहले निजी पम्प से डीजल भरवाती है। सुबह जल्दी रवाना होने वाली बसें रात्रि में ही टैंक फुल करवा लेती है। दिन में भी यहां पर अन्य वाहनों के साथ रोडवेज का आना-जाना जारी रहता है।
दो दिन का स्टोरेज रखता है डीपो
रोडवेज के डीपो के डीजल पम्प पर करीब दो दिन में होने वाली खपत जितना ईंधन स्टोरेज में रखा हुआ है। किसी तरह की इमरजेंसी में जरूरत होने पर रोडवेज के संचालन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए, इसलिए यह व्यवस्था डीपो स्तर पर की गई है।
बाहर से भरवा रहे है डीजल
डीपो का डीजल पम्प अभी बंद है। यहां के कार्मिकों को निजी पम्प पर नियुक्त किया गया है। अभी मुख्यालय से बाहर से ही भरवाने के आदेश है। जिसकी पालना की जा रही है।
उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर आगार

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग