scriptRajasthan Weather: राजस्थान में यहां कहर बनकर टूटी भीषण गर्मी, अब तक 6 की मौत, 13 हुए भर्ती | Rajasthan Weather: 6 dead due to heat so far, 13 admitted in Balotra | Patrika News
बाड़मेर

Rajasthan Weather: राजस्थान में यहां कहर बनकर टूटी भीषण गर्मी, अब तक 6 की मौत, 13 हुए भर्ती

Rajasthan Weather: बाड़मेर जिले में तीन दिनों से 48 पार के तापमान ने अब गर्मी की भीषणता को कहर बना दिया है

बाड़मेरMay 25, 2024 / 09:52 am

Rakesh Mishra

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather: बालोतरा नगर व क्षेत्र में हीटवेव का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लोग राहत को तरस गए हैं। गर्मी से बड़ी संख्या में लोग बीमार होने के साथ अब दम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को बालोतरा में दो जनों की मौत हुई। हीटवेव से अब तक छह जनों की मौत हुई है। बचाव को लेकर धूप में कम निकालने के साथ घर में समय बिता रहे हैं।

गर्मी से 2 की मौत

शुक्रवार को रिफायनरी क्षेत्र से पांच श्रमिक उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय लाए गए। इसमें से मुन्ना सिंह 29 वर्ष निवासी बिहार की मृत्यु हुई। शेष को उपचार बाद छुट्टी दी गई। नगर के पचपदरा रोड निवासी चूनाराम पुत्र अमराराम उम्र 50 वर्ष की शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ी। परिजन उपचार के लिए करीब 5.30 बजे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार किया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। हीटवेव से मरने की आशंका जताई जा रही है।

13 जने उपचार को अस्पताल में भर्ती

नगर व क्षेत्र में हीटवेव का प्रकोप अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। भीषण पड़ रही गर्मी से बीमार होकर बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को नगर व क्षेत्र में हीटवेव के प्रकोप से बीमार हुए तेरह लोग राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचे। इस दिन विमलेश (22) उत्तर प्रदेश, इन्द्रा (65) बालोतरा, रमेश (14), जसवंत(28) बालोतरा, शरीफा बानो (30) बालोतरा, दिनेश (38), जगदीश (34), दिनेश (39) ,नारायण (22), मीरो (45) साजियाली, दरिया (28) बालोतरा, रुपाराम (28) नागौर उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सालय में भर्ती करके इनका उपचार किया गया। शाम तक सही होने पर आठ जनों को छुट्टी दी गई।
हीटवेव के प्रकोप से शुक्रवार को तेरह मरीज उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचे। इनमें से एक की मौत हुई। उपचार बाद आठ जनों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दी गई। चिकित्सालय में उपचार की समस्त व्यवस्थाएं पर्याप्त है। आमजन से अपील है कि वे भीषण पड़ रही गर्मी पर धूप में घर से बाहर नहीं निकले। बार-बार पानी पीने के साथ ठंडे वातावरण में रहे हैं।
  • डॉ. संदीप देवात, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजकीय जिला चिकित्सालय बालोतरा
यह भी पढ़ें

प्रचंड गर्मी से बचाने के लिए CM भजनलाल ने तैयार किया प्लान, आमजन से की ये अपील

Hindi News/ Barmer / Rajasthan Weather: राजस्थान में यहां कहर बनकर टूटी भीषण गर्मी, अब तक 6 की मौत, 13 हुए भर्ती

ट्रेंडिंग वीडियो