
dust storm
बाड़मेर।
राजस्थान में मौसम फिर ( weather in rajasthan ) रंग दिखाने लगा है। भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर शुक्रवार देर रात मौसम ने पलटा खाया और तेज आंधी व बारिश का दौर शुरू हुआ। मौसम में शनिवार को भी बदलाव देखा गया। प्रदेश के कई जिलों में शाम होते-होते धूल भरी हवाएं ( Duststorm ) चलने लगी व आसमान में काली घटा छाने से तापमान में कमी देखी गई।
बाड़मेर ( Weather in Barmer ) के बालोतरा कस्बे में शुक्रवार देर रात आई आंधी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ। कस्बे में अधिकांश दुकानों पर लगे टीन शेड व होर्डिंग बोर्ड उड़ गए। इससे बड़ा नुकसान रंगाई छपाई करने वाले वाले कारखानों में हुआ।
बता दें कि पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती तंत्र प्रदेश में बढ़ती गर्मी को एक बार फिर नियंत्रण में कर रहा है। जैसलमेर व श्रीगंगानगर में बीते शुक्रवार को हुई बारिश ने दिन के तापमान में कमी दर्ज कराई।
30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चलने की संभावना ( Dust Storm Alert in Rajasthan )
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो तीन दिन प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बादलों की आवाजाही रहने और छिटपुट बौछारें गिरने पर दिन में पारा 40 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है। पूर्वी इलाकों में अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने पर दिन और रात के तापमान में कमी से गर्मी के तेवर नर्म रहने वाले हैं। बीते 24 घंटे में जैसलमेर, श्रीगंगानगर, सिरोही समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिसके चलते पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान एक दो जिलों को छोड़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पास ठहर गया।
Updated on:
11 May 2019 07:44 pm
Published on:
11 May 2019 07:44 pm
