5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो करोड़ की फिरौती में रैंकी के दस लाख के चक्कर में पहुंचा जेल

- युवक के अपहरण के प्रयास का खुलासा -एक गिरफ्तार, मास्टर माइंड सहित अन्य की तलाश  
2 min read
Google source verification
दो करोड़ की फिरौती में रैंकी के दस लाख के चक्कर में पहुंचा जेल

दो करोड़ की फिरौती में रैंकी के दस लाख के चक्कर में पहुंचा जेल



बालोतरा. करीब एक माह पूर्व मूंगड़ा रोड पर देर रात बाइक सवार एक युवक के अपहरण के असफल प्रयास व लूट के मामले में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरण के प्रयास व लूट के मामले के मास्टर माइंड के अलावा एक दर्जन से अधिक आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने दो करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी।

गत साल 26 दिसम्बर रात्रि में वाडिया मस्जिद बालोतरा निवासी मेहबूबखां सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूटी पर घर जा रहा था। इस दौरान मूंगड़ा रोड पर कृषि मंडी के पास एक जीप में सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा उसकी कनपटी पर पिस्टल रख रुपए मांगे, मेहबूब ने मना किया तो उन्होंने फायर करने का प्रयास किया। मेहबूब ने बचाव का प्रयास किया तो उनके हाथ से पिस्टल गिर गई। इसके बाद जीप में से उतरे दो-तीन लोगों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन, जेब से दो हजार रुपए व स्कूटी में रखी डायरियां लूट कर ले ली और उसे गाड़ी में डालकर कर ले जाने का प्रयास किया तभी पीछे आ रहे मेहबूब के रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके से हथियार भी बरामद किया। इसके बाद मेहबूब की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से चला पता- मामले के खुलासे को लेकर पुलिस उपाधीक्षक सुभाषचन्द्र खोजा के निर्देशन में थानाधिकारी निरंजन प्रताप के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल इन्द्रसिंह, सायबर एक्सपर्टउदयसिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम, अशोक कुमार की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से रोशनखां पुत्र बरकत खां मुसलमान व मुस्ताकखां पुत्र शोकतशाह निवासी मूंगड़ा रोड बालोतरा की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। इसके बाद पुलिस ने मुस्ताकखां को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने रोशनखां व अन्य आरोपियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

फिरौती के लिए किया था अपहरण का प्रयास- सूत्रों के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी मुस्ताक खां ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि रोशन खां व अन्य आरोपियों ने मेहबूब खां से 2 करोड़ रुपए फिरौती लेने के लिए अपहरण की योजना बनाई थी। इसके बाद रोशनखां ने सिवाना क्षेत्र के बदमाशों को भी योजना में शामिल किया था। उसमें से रैकी करने के लिए मुस्ताक को 10 लाख रुपए मिलने थे। मुस्ताक कई दिन से मेहबूब की रैकी कर रहा था। उस दिन मुस्ताकखां को पता था कि मेहबूब मोम्मडन ग्राउंड में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएगा तथा देर रात को वापस घर जाएगा।