4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राणी भटियाणी मंदिर में आस्था का ज्वार, उमड़ रहे श्रद्धालु

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Rani Bhatyani Temple, Trivance of Faith, Highly Believers

Rani Bhatyani Temple, Trivance of Faith, Highly Believers

राणी भटियाणी मंदिर में आस्था का ज्वार, उमड़ रहे श्रद्धालु

- मंदिर परिसर लगी कतारें
बालोतरा. चैत्र शुक्ल पक्ष में माता राणी भटियाणी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में माथा नवा खुशहाली की कामना कर चुके हैं। सोमवार को दशमी को प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

धार्मिक दृष्टि से शुक्ल पक्ष का विशेष महात्म होने पर माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। चैत्र नवरात्र में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। सोमवार को दशमी के दिन भी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने मां राणी भटियाणी, बायोसा, सवाईसिंह, लालसिंह के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। पुरुषों ने जयकारे लगाए तो महिलाओं ने मंगल गीत, भजन गाए। दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। मनोकामनाओं के पूरी होने पर लोगों ने रातीजोगा दिया। बालकों के दीघार्यु, स्वस्थ जीवन कामना को लेकर लोगों ने उनके झडूले उतरवाए। सुहाग रक्षा कामना को लेकर नवविवाहित वर-वधू ने सेड़ा बंधी बांध कर मंदिर की परिक्रमा लगाई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग