31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवादों के बाद बाड़मेर के धोरों में कल गूंजेगी संगीत की धुन, रविंद्र सिंह भाटी को मिली Rohidi Fest की परमिशन

शिव के सीमावर्ती रोहिड़ी गांव में 'द रोहिड़ी फेस्ट' आयोजन को प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 11 Jan 2025, 1:20 PM IST

barmer news

the rohidi fest

Barmer News: राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने फिर एक मुहिम शुरू की है। 12 जनवरी युवा दिवस पर शिव के सीमावर्ती रोहिड़ी गांव में 'द रोहिड़ी फेस्ट' आयोजन को प्रशासन ने गुरुवार को निरस्त कर दिया था। जिसके बाद भाटी ने विवाद के बाद शिव में आयोजन करने की इजाजत ले ली है।

शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी ने दोपहर 12 से रात 10 बजे तक आयोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उपखण्ड अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में ध्वनि विस्तारक, शांति, कानून व्यवस्था व अन्य शर्ते जोड़ी गई है। जिसके बाद मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई है।

12 जनवरी को स्टेडियम में होगा आयोजन

बता दें कि विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने रोहिड़ी के धोरों पर 12 जनवरी युवा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की पूर्व में गडरारोड़ उपखण्ड अधिकारी से इजाजत ली है। लेकिन इस आयोजन को गुरुवार को जिला कलक्टर टीना डाबी की ओर निरस्त कर दिया गया था। इससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया। राजनीतिक गलियारों चर्चा थी कि सरकार की आयोजन नहीं होने देने की मंशा थी।

आयोजन को लेकर राजनीति के लगाए आरोप

विधायक ने भी आयोजन को लेकर राजनीति होने का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने इस आयोजन से क्षेत्र की कला,संस्कृति और पर्यटन को लेकर हो रहे बड़े कार्य में गतिरोध डालने का आरोप लगाया। आयोजन को लेकर पहले अनुमति देने और ऐनवक्त पर निरस्त करने को लेकर भी सवाल उठाए गए।

यह भी पढ़ें : रिफाइनरी को लेकर बोले गहलोत- एक साल बर्बाद कर दिया, CM भजनलाल का जवाब- जुमलेबाजी नहीं करते, सीधा एक्शन लेते हैं

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़