6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नामांकन के पहले दिन सूने दिखे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय

- पचपदरा व सिवाना विधानसभा के लिए 24 जनों ने प्राप्त किए नामांकन पत्र
2 min read
Google source verification
नामांकन के पहले दिन सूने दिखे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय

नामांकन के पहले दिन सूने दिखे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय


बालोतरा. विधानसभा आम चुनाव-2018 की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन उपखंड कार्यालय में नामांकन पत्र लेने वालों की आवाजाही रही। पचपदरा व सिवाना विधानसभा क्षेत्र से पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस दिन पचपदरा व सिवाना विधानसभा क्षेत्र से 24 जनों ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से लिए हैं। पचपदरा विधानसभा के लिए बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से 12 जनों ने व सिवाना के लिए सिवाना रिटर्निंग अधिकारी से 12 जनों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। नामांकन दाखिल करने के निर्धारित समय 11 से 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में बैठे उम्मीदवारों का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नही किया। यहीं स्थिति सिवाना में भी रही। नामांकन दाखिल करने के लिए आने वाले उम्मीदवारों व समर्थकों पर नजर रखने के लिए मुख्य द्वार पर सीसी कैमरे लगाए गए।

पचपदरा विधानसभा के लिए के सोमवार को बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी से 12 जनों ने नामांकन पत्र लिए। भंवरलाल, कमलेश कुमार, सुखराम, संजय, मांगीलाल, राणीदान, हरीशचंद्र, ओमाराम व बसंत ने आवेदन प्राप्त किए।
सिवाना. सिवाना उपखंड कार्यालय से सोमवार को 12 जनों ने 27 नामांकन पत्र लिए। इस दिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नही किया। पकंज प्रतापसिंह, विजयसिंह, दलाराम, प्रकाश, पोपटलाल, जबराराम, पारसराम, डूंगरसिंह, महंत निर्मलदास, कांतिलाल, बाबूलाल, बगदाराम ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। निप्र.

दिनभर उपखण्ड कार्यालय में रहा इंतजार बाड़मेर में 17 लोगों ने खरीदे 50 आवेदन

बाड़मेर पत्रिका. विधानसभा चुनाव नामांकन के पहले दिन सोमवार को बाड़मेर सहित जिले में कहीं पर भी आवेदन जमा करवाने कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा। बाड़मेर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से 17 लोगों ने 50 आवेदन खरीदे। लेकिन जमा किसी ने नहीं करवाया। ऐसी ही स्थिति जिले के अन्य उपखंड कार्यालयों में भी रही। इसमें खास बात यह थी कि प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की ओर से पहले दिन कोई आवेदन नहीं खरीदा गया।
उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि नामांकन जमा करवाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासन ने सम्पूर्ण प्रबंध किए हैं। पहले दिन कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। नामांकन के आवेदन जरूर कार्यालय से प्राप्त किए हैं।

नामांकन का समय 4 घंटे तक
प्रत्याशियों के लिए नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। इसी दौरान आवेदन जमा करवाने होंगे। नामांकन जमा करवाने का आखिरी दिन 19 नवंबर है।

पहले दिन रहा इंतजार
उपखंड कार्यालय बाड़मेर में सुबह से दोपहर तक कार्मिक इंतजार करते रहे। लेकिन कोई प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही एक साथ भीड़ एकत्रित नहीं हो, इसलिए परिसर में जगह-जगह बेरिकेड्स लगाए गए हैं।