5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री हरीश चौधरी बोले- अब तमाम राजस्व कार्य होंगे ऑनलाइन, पढ़िए पूरी खबर

राजस्व विभाग बनाएगा मोबाइल ऐप- तहसील के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति  
2 min read
Google source verification
Revenue Minister Harish Chaudhary

Revenue Minister Harish Chaudhary

बाड़मेर. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के अनुसार प्रदेश में किसानों की कृषि भूमि व भूखण्ड मालिकों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा। इसके साथ ही रजिस्ट्री, नामांतरणकरण, तरमीम सहित सभी राजस्व कार्य ऑनलाइन होंगे। उन्होंने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि मोबाइल एेप के जरिए जहां खड़े होंगे,उस भूखण्ड व जमीन के सम्पूर्ण रिकॉर्ड सहित इतिहास जाना जा सकेगा। इससे समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व के पुराने नियमों का अवलोकन कर सुधार करेंगे।

8 हजार करोड़ के प्रमाण-पत्र बांटे, दिए 2 हजार करोड़
हरीश चौधरी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटकर वाहावाटी लूटी। हकीकत यह है कि 8 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया, लेकिन बैंक को महज 2 हजार करोड़ ही दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा कर किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कृषि कनेक्शन देने का झूठा दावा किया। अकाल को लेकर राहत दिलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पार्टी कहेगी तो लडुंगा चुनाव
लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि पार्टी कहेगी तो चुनाव लडुंगा। मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मजबूती के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले कई लोग शामिल हुए हैं। सभी का स्वागत किया था। बालोतरा जिला बनाने के सवाल पर कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने रिपोर्ट पेश नहीं की। अब रिपोर्ट मुझे मिली है। उसे देखकर प्रयास करेंगे।

जैसलमेर-भाभर रेल लाइन के सवाल पर कहा कि केन्द्र सरकार ने इसे घाटे का सौदा बताया है, अगर केन्द्र सरकार काम शुरू करवाती है तो राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। आरक्षण के सवाल पर कहा कि राज्य सरकार ने तो पहले 14 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक स्थिति पर देने के लिए केन्द्र सरकार को भेजा था। उसे पूरा किया नहीं अब 10 प्रतिशत की घोषणा कर रहे हैं। कांग्रेस हमेशा गरीब तबके के साथ है।