6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्याय पहुंचा द्वार, गैर खातेदारों को मिला खातेदारी का हक

राजस्व लोक अदालत अभियान के अन्तर्गत तहसील क्षेत्र के बावड़ी कला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ।
2 min read
Google source verification
Right to Accountant's rights

Right to Accountant's rights to non-account holders in sivir

चौहटन . राजस्व लोक अदालत अभियान के अन्तर्गत तहसील क्षेत्र के बावड़ी कला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। तहसीलदार चौहटन तुलछाराम विश्नोई के सान्निध्य में लगे शिविर में तीन गैर खातेदारों को खातेदारी के अधिकार प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में 62 आवेदकों के नामांतरण, चार के आपसी सहमति बंटवारे, 91 काश्तकारों के खाता दुरूस्ती, 58 को राजस्व रिकॉर्ड की नकलें, तीन के खेतों का सीमा ज्ञान व 118 अन्य प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 3 सौ 40 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में नायब तहसीलदार ठाकराराम, बावड़ी सरपंच विजयसिंह सोढ़ा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे। तहसीलदार चौहटन तुलछाराम विश्नोई के सान्निध्य में लगे शिविर में तीन गैर खातेदारों को खातेदारी के अधिकार प्रदान किए गए।
शिव . क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिंयाड़ में बुधवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। इसमें उपखंड अधिकारी चंद्रभानसिंह भाटी, विकास अधिकारी सीएस कामठे, तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित, पंचायत प्रसार अधिकारी भगवानसिंह राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी रामाराम तंवर व सरपंच चतूदेवी सहित कई विभागीय अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में भूमि नामांतकरण के 103, खाता दुरुस्तीकरण के 83, खाता विभाजन के 8, सीमाज्ञान के 5, कटाण रास्ता खुलवाने के 8, राजस्व नक्शा नकले 100 तथा 405 विविध प्राथना पत्र एवं अन्य प्रकरणों के निस्तारण किया गए। ग्राम पंचायत में आवासीय पट्टे प्रदान किए तथा उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन भी जारी किए गए। चंद्रभानसिंह भाटी, तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित, पंचायत प्रसार अधिकारी भगवानसिंह राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी रामाराम तंवर व सरपंच चतूदेवी सहित कई विभागीय अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रामसर . क्षेत्र की ग्राम पंचायत सज्जन का पार में बुधवार को लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान पीएम आवास, पेंशन, नरेगा, 150 नामांतरण, 10 विभाजन, 110 खेत की नकल, नक्शा कॉपी, 72 नाम शुद्धीकरण सहित 130 अन्य कार्य हुए। इस मौके पर एसडीएम विजयसिंह नाहटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।