
भाजपा की बैठक : 7 सीटों से 30 दावेदार, बायोडेटा लिया, कहा- पार्टी का काम करो
गुड़ामालानी. क्षेत्र के भेड़ाना सरहद में एक जीप व दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़न्त में मोटरसाइकिल पर सवार दो जने की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक जना घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर गुड़ामालानी सामुदायिक केन्द्र लाया।
जीप-मोटरसाइकिल भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल
हैड कांस्टेबल धन्नाराम ने बताया कि राजाराम पुत्र मदरूपाराम निवासी भेड़ाना ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई कालुराम पुत्र मदरूपाराम व प्रमोद पुत्र गुमनाराम निवासी सोबड़ावास, जालोर मोटरसाइकिल लेकर सिण्धरी जा रहे थे। सामने आ रही जीप के चालक ने तेज गति व लापरवाही से जीप चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। जीप चालक ने पीछे आ रही एक ओर मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया, जिससे सवार बालाराम पुत्र गोकलाराम गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर किया।
बजरी परिवहन करने पर डम्पर व टै्रक्टर जब्त
बालोतरा. बालोतरा व पचपदरा पुलिस ने गुरुवार को अवैध बजरी खनन को लेकर कार्रवाई करते हुए छह ट्रैक्टर व एक डम्पर जब्त किए। बालोतरा थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तिलवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को अवैध बजरी परिवहन करते हुए पांच टै्रक्टरों को पकड़ा। पचपदरा थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि बुधवार रात सराणा क्षेत्र में बजरी से भरा डंपर व दूदवा क्षेत्र में टै्रक्टर को जब्त किया।
वाहन पलटने से 3 घायल, एक जोधपुर रैफर
परेऊ. ग्राम पंचायत के जसनाथपुरा रोड पर एक बोलेरो कैंपर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला व दो पुरुष थे, जिनमें से एक सवाई सिंह पुत्र रतन सिंह राजपूत निवासी बालेसर को परेऊ हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। इस दौरान वाहन में रखे गहने बिखर गए, जिसे ग्रामीणों ने घरवालों का सुपुर्द किया।
फर्श पर इलाज-
घायलों के इलाज के दौरान स्थानीय अस्पताल में बेपरवाही नजर आई। चिकित्सा टीम ने अस्पताल में सुविधाएं होने के बावजूद फर्श पर ही घायलों का इलाज किया। एक जने को रैफर किया, जबकि का प्राथमिक उपचार किया। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया।
Updated on:
13 Oct 2018 12:28 pm
Published on:
12 Oct 2018 12:26 pm
