5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लम्बे इंतजार से बनी सड़कें तहस-नहस, अब मरम्मत भी नसीब नहीं

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Roads built for long wait, no more repair

Roads built for long wait, no more repair

लम्बे इंतजार से बनी सड़कें तहस-नहस, अब मरम्मत भी नसीब नहीं
अब पुनर्निर्माण नहीं होने से कस्बेवासी परेशान

चौहटन . कस्बे में बीते पच्चीस वर्षों तक लम्बे प्रयासों से बाद गली-मौहल्लों में आमजन को सीसी सड़कें उपलब्ध हो पाई, लेकिन इन्हें एक ही महीने में एक के बाद एक उधेड़ दिया गया। अब पुनर्निर्माण के लिए बजट मिलने के बावजूद इन्हें ठीक नहीं करवाया जा रहा है। इससे यहां के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं पंचायत की इन परिसम्पतियों को तोडऩे के लिए ग्राम पंचायत से स्वीकृति भी नहीं ली गई। अब पंचायत की ओर से दर्जनों बार लिखित एवं मौखिक रूप से संबंधित जिम्मेदार को पुनर्निर्माण के लिए अवगत करवाने के बावजूद अनदेखी की जा रही है।
जलापूर्ति लाइन के लिए तोड़ी सड़क
कस्बे में डोर-टू-डोर जलापूर्ति के लिए लगी वर्षों पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के लिए छह माह पहले जलदाय विभाग ने काम शुरू करवाया। ऐसे में लम्बे प्रयासों के बाद कस्बे में बनी सड़कें भी तोड़ दी। अब इनकी पुनर्निर्माण की राशि मिलने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही।
कलक्टर को बताया है
&ठेकेदार ने पंचायत की बिना स्वीकृति के सड़कें तोड़कर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया। इसको लेकर पूर्व में अवगत करवाया, लेकिन अनदेखी की जा रही है। अब लम्बा अरसा गुजरने के बाद सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं हो रहा है। इसको लेकर जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी को अवगत करवाया है।
- झामनसिंह सोढ़ा, ग्राम विकास अधिकारी, चौहटन
ये भी पढ़े...
रात्रिकालीन चुनाव प्रचार पर रोक
बायतु ञ्च पत्रिका . विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है।
रिटर्निंग अधिकारी व बायतु एसडीएम सुभाष यादव ने बायतु, गिड़ा व पाटोदी के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को आदेश जारी कर चुनाव प्रचार के लिए समयावधि निर्धारित की। उन्होंने रात 10 से सुबह 6 बजे तक किसी प्रकार के प्रचार पर प्रतिबंधित लगाया। ऐसा करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।