
ruckus before BJP district level meeting in Barmer
बाड़मेर। भाजपा की बाड़मेर में गुरुवार को जिला स्तरीय बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामा खड़ा हो गया। एक होटल में बुलाई गई बैठक के प्रारम्भ होने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों से मिलकर पूर्व जिलाध्यक्ष की ओर से की गई डिजाइर के प्रति रोष जताया। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष पर पैसे लेने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के रोष को देखते हुए पदाधिकारी रूके और बताया कि आपका जो मामला है वो बैठक के बाद देखेंगे। इस पर कार्यकर्ताओं ने ऐतराज जताया। इस बीच पदाधिकारी बैठक में चले गए।
मामला बिगड़ता देख यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी वापस आई और कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी समस्या है बैठक के बाद सुनी जाएगी। बैठक चलने के दौरान कार्यकर्ता बाहर इंतजार करते रहे। बाद में पदाधिकारी नाराज कार्यकर्ताओं से मिले और मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस मामले को लेकर हुआ विरोध
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत ने जलदाय विभाग के सोनाराम बेनीवाल अधिशाषी अभियंता जिला खंड दक्षिण के स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिजाइर लिखी। जिसमें बताया कि अभियंता बेनिवाल का रवैया भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति सही नहीं है। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने बेनिवाल को हटाकर रामजीलाल मीणा को लगाने की मांग की। इससे खफा कार्यकर्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध जताने बैठक में पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि डिजायर के दस्तावेज पर 31 अगस्त 2018 की तिथि अंकित है।
प्रवेश को लेकर हुई माथापच्ची
बैठक में पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारियों सहित 274 लोगों के नाम थे। कई कार्यकर्ता बिना नाम के बैठक में जाना चाह रहे थे तो उनको गेट पर रोक दिया गया और बताया कि लिस्ट में जिनके नाम है उन्हीं को अंदर जाने दिया जाएगा। इस दौरान कई कार्यकर्ता नाराज हो गए। कई पदाधिकारियों को नहीं पहचानने पर गेट पर रोका गया। प्रवेश के दौरान माथा पच्ची हुई। इसके बाद बैठक शुरू हुई।
Published on:
12 Oct 2018 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
