
Safety belt broken, one death
- 133 केवी गरल लाइन पर हादसा, विद्युत लाइन बदलने का चल रहा काम
बाड़मेर. गरल-133 केवी लाइन के बाड़मेर-मेलू फीडर के बीच चलने वाली विद्युत लाइन को बदलते वक्त सेफ्टी बेल्ट टूट गया और ऊचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सदर थाना पुलिस के अनुसार बाड़मेर-मेलू फीडर के पोल पर विद्युत लाइन बदलने का काम एक निजी कंपनी कर रही है। विद्युत लाइन बदलने के दौरान विद्युत पोल-52 पर मजदूर सेफ्टी बेल्ट लगाकर चढ़ गए। कुछ ही देर में अचानक सेफ्टी बेेल्ट टूट गया। और पोल पर चढ़ा मजदूर लक्ष्मण कुमार पुत्र प्रसादी महत्व निवासी ओरा बगूदर, झारखण्ड की नीचे गिरने से मौत हो गई।
साथी भुवनेश्वर पुत्र चन्द्रशेखर गंभीर घायल हो गया। घायल का प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रैफर किया। मृतक का शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
सुरक्षा के नाम महज औपचारिकता?
जिले में विद्युत करंट की चपेट में आने व पोल से गिरने से मजदूरों व कार्मिकों की मौत के मामले पहले भी सामने आए हैं। इसके बावजूद मजदूरों को सुरक्षा के पुख्ता उपकरण उपलब्ध नहीं करवा जाते हैं, जबकि कई स्थानों पर उपकरण दिए भी जाते है। ठेकाप्रणाली के चलते उपकरणों की गुणवत्ता नहीं होती है। सेफ्टी बेल्ट गुणवत्ता का नहीं होने की स्थिति में मजदूर का वजन सहन नहीं कर पाते और टूट जाते हैं।
ये भी पढे...
एक शाम जीव दया-मानव सेवा के नाम
बाड़मेर. प्रवासी बाड़मेरवासियों के तत्वावधान में जय माता दी गु्रप की ओर से जीव दया एवं मानव सेवा के सहयोग के लिए एक शाम जीवदया और मानव सेवा के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन रविवार को स्थानीय गोलेच्छा डूंगरवाल ग्राउण्ड में होगा। यह जानकारी गु्रप सचिव नरेश बोहरा ने दी।
Updated on:
11 Nov 2018 06:53 pm
Published on:
11 Nov 2018 06:53 pm
