20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

संस्कारवान बच्चे समाज का आईना

पांच दिवसीय जांम्भाणी संस्कार शिविर शुरू
2 min read
Google source verification
barmer news

barmer news

सेड़वा . जाम्भाणी साहित्य आकदमी एवं भगवान जाम्भोजी की निर्वाण स्थली लालासर साथरी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुकाम पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामानंद महाराज ने कहा कि संस्कारवान बच्चे ही देश और समाज के साफ-सुथरा आईना होता है।

उनमें ही उस समाज की विशेषता नजर आती है। हिंदू संस्कृति में 16 संस्कार होते हैं, लेकिन विश्नोई समाज में मुख्य रूप से 4 संस्कार माने गए हैं। जन्म संस्कार, शुगरा संस्कार, विवाह संस्कार और अंतिम संस्कार। उन्होंने कहा कि जाम्भाणी परंपरा में सुगरा करण संस्कार केवल बिश्नोई संतों से ही करवाए जाते हैं।

संस्कारवान व्यक्ति ही मां-बाप व गुरु का सम्मान करना सीखता है। जो बच्चा यह संस्कार सीख लेता है, वह जीवन में कभी पीछे नहीं रहता। शिविर प्रभारी मोहनलाल खिलेरी ने बताया कि लालासर के महंत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के सान्निध्य व जाम्भाणी संस्कार शिविर के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी सच्चिदानंद आचार्य के निर्देशन में शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें रोजाना 7 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें अलग-अलग विषयों पर बौद्धिक व मार्गदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कई प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

पहले दिन समारोह में जांभाणी साहित्य अकादमी संरक्षक मंडल के संरक्षक आचार्य स्वामी सच्चिदानंद महाराज, जांभाणी साहित्य अकादमी उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल देहड़ू, डॉ. मनीराम सारण, जाम्भाणी संस्कार शिविर प्रभारी मोहनलाल खिलेरी, संदीप धारणीया, अरविंद गोदारा, हरिनारायण भादू ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जाम्भाणी साहित्य आकदमी के प्रवक्ता संदीप धारणीया ने किया।

शिविर में 105 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। रोजाना यज्ञ अनुष्ठान, योग के बाद 4 सत्रों के अलावा दोपहर के बाद 3 सत्र होंगे। शाम को संध्या वंदन होगा व कालीन कार्यक्रम होगा। इसमें कई गायक कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। शिविर प्रभारी मोहनलाल खिलेरी ने बताया कि लालासर के महंत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के सान्निध्य व जाम्भाणी संस्कार शिविर के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी सच्चिदानंद आचार्य के निर्देशन में शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें रोजाना 7 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें अलग-अलग विषयों पर बौद्धिक व मार्गदर्शन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग