4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद्य पदार्थों के लिए सेम्पल, अवधि पार सामान किया नष्ट

वहीं अवधि पार माल को नष्ट किया साथ ही अवैध पॉलीथिन जब्त की गई
2 min read
Google source verification
Samples for foodstuffs

Samples for foodstuffs

चौहटन . खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दीपावली पर खाद्य वस्तुओ में मिलावट व अवधिपार पदार्थों के रोकथाम को लेकर शुक्रवार को टीम ने कार्रवाई की। इसमें तहसीलदार विजयसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक भूराराम गोदारा, डॉ. सताराम भाखर, देवीलाल, प्रवीण संखलेचा ने मिष्टान भण्डार व किराणा दुकानों पर सेम्पल लिए।

वहीं अवधि पार माल को नष्ट किया साथ ही अवैध पॉलीथिन जब्त की गई। टीम ने आशापुरा सेल्स एजेंसी के एक टेम्पो में भरे नमकीन से भरे पेकेटों की सप्लाई करने के दौरान नमकीन के सेम्पल लिए। वहीं धनलक्ष्मी स्वीट एवं मां भवानी स्वीट होम से मिठाइयों सेम्पल लिए गए वहीं टीम ने कई किराणे की दुकानों से घी के नमूने लिए तथा कई अवधिपार घी व डिब्बाबंद मिठाई पैकेटों को नष्ट किया गया।

ये भी पढ़े...

नहीं मिली अनुदान राशि, ग्रामीण लगा रहे चक्कर

रामसर. तहसील क्षेत्र के कई किसानों के वर्ष 2017 के खाद-बीज अनुदान राशि जमा नहीं हुई। इसको लेकर ग्रामीण रोजाना तहसील कार्यालय व पटवार घर के चक्कर लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ पटवारियों की ओर से आधार नंबर, खाता नंबर, बैंक के आईएफसी कोड का सही इंद्राज नहीं करने से सूचियां रिटर्न हो गई। अब इसे सही करने में लम्बा समय लग सकता है।

संस्कारवान शिक्षा से मिल सकती है मंजिल

सेड़वा . विष्णु धाम सोनड़ी में जाम्भाणी साहित्य आकदमी व बिशनोई समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जांभाणी संस्कार शिविर के दूसरे दिन दिनचर्या पर चर्चा हुई। डॉ. कृष्णलाल बिशनोई ने कहा कि दिन की शुरुआत माता-पिता के दर्शन व चरण स्पर्श से होनी चाहिए। जल्दी उठकर नित्य क्रिया के बाद नियमित अध्ययन करना चाहिए।
शिविर में मांगीलाल अज्ञात ने कहा कि गुण ग्रहण कर अवगुण का त्याग करें। जाम्भाणी साहित्य अकादमी शिविर प्रभारी भारमलराम खिलेरी ने कहा कि भगवान जाम्भोजी के बताए 29नियमों में से 7 पर्यावरण से जुड़े हैं। इनसे प्रकृति का सामंजस्य बना रहे। पेड़ों के लिए शहीद होने वाले करमा, गौरा, बुचौजी व अमृता देवी सहित 363 शहीदों के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रश्नात्तरी परीक्षा हुई।

शिविर संयोजक रुगनाथराम, वरिष्ठ सदस्य उदाराम खिलेरी, दयाराम खीचड़, हरीराम खीचड़, अर्जुनराम खिलेरी, हीराराम मांजू, किसनाराम तेतरवाल, जगदीश मांजू कृष्ण कुमार धेतरवाल, प्रकाश गोदारा, आशीष जाणी, अभिषेक खिलेरी ने संबोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग