23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात्रि जागरण में बही भजनों की सरिता

जागरण की शुरूआतगणपति वंदना व गुरु महिमा से

2 min read
Google source verification
खण्डप में शोभा यात्रा में शामिल झांकी

खण्डप में शोभा यात्रा में शामिल झांकी

बालोतरा.

नगर सहित क्षेत्र में महाशिवरात्रि में शिवालयों में जागरण हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

खेड़ रोड़ स्थित गोगाजी मंदिर में आयोजित जागरण की शुरूआत गायक छगन माली ने गणपति वंदना व गुरु महिमा से की। गायिका पुष्पा सिरवी ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर गोगेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष घेवरंचद पंवार, उपाध्यक्ष नेमीचंद माली,सीईटीपी अध्यक्ष सुभाष मेहता, शांतिलाल बालड़ मौजूद थे।

सिवाना. महाशिवरात्रि पर मंगलवार रात मोकलसर पहाड़ी स्थित गोरेश्वर महादेव प्रांगण में साधी कमलेश भारती के सान्निध्य में जागरण आयोजित हुआ। प्यारेलाल पुष्कर एंड पार्टी ने गणपति वंदना व गुरु महिमा से इसकी शुरुआत की। लूणाराम पार्टी जोधपुर , मिठ्ठू खान पार्टी ने समधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। उपस्थित जनों ने इसे सराहा। त्रिलोकचंद दर्जी सिवाना ने भवाई व कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।
खंडप.गांव के गायत्री विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर से महाशिवरात्री पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र देवतों के रूप धर कर इसमें शामिल हुए। श्री नागाजी महाराज मठ खंडप महंत उमाकांत गिरी ने इसे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्य मार्गों से गुजरती हुईशोभायात्रा विद्यालय पहुंच विसर्जित हुई। छात्रों को पुरुस्कार व प्रसाद वितरित किया गया। संस्था प्रधान जोरावर सिंह भायल ने आभार ज्ञापित किया। वैदिक सनातन आश्रम खंडप जालमपुरा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला व प्रतिभावान सम्मान समारोह आत्मानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।इसमें अतिथि के रूप में जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, बसपा महासचिव रईस अहमद मलिक, समदड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष चंपालाल विनायकिया, पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल, आहोर पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल, आदि ने भाग लिया। जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ लिख कर आगे बढ़ें। गांव व परिवार का नाम रोशन करें। वैदिक सनातन आश्रम संस्थापक आत्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि शिक्षा ही विकास का प्रमुख द्वार है। अभिभावक बेटों व बेटियों को समान शिक्षा दें। अतिथियों ने संस्थान की ओर से 50 छात्रों का बहुमान किया। रात्री जागरण में भजन गायकों ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी।

2के.खण्डप में शोभा यात्रा में शामिल झांकी