
समदड़ी. पंचायत समिति में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी।
- सरकार पर वाजिब मांगें नहीं मानने का आरोप
- पंचायत समिति समदड़ी की साधारण बैठक आयोजित
-
समदड़ी ञ्च पत्रिका. पंचायत समिति की साधारण बैठक सरपंचों के बहिष्कार के बीच गुरुवार को हुई। सरपंचों की अनुपस्थिति में अधिकांश कुर्सियां खाली रही। विधायक ने सरपंचों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे सरकार पर वाजिब मांगें नहीं मानने का आरोप लगाते हुए बैठक में नहीं आए। इस दौरान बैठक की कार्रवाइ में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न समस्याएं रखी, जिसको लेकर आश्वासन ही मिला।
पंचायत समिति की साधारण बैठक गुरुवार को पंचायत समिति सभाकक्ष में प्रधान पिंकी चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक हमीरसिह भायल ने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ जनता के कार्य करें। समय पर जन समस्याओं का निराकरण करें। इससे आमजन को लाभ मिल सके। उच्च शिक्षा को लेकर क्षेत्र में अनेक विद्यालयों को क्रमोन्नत किया गया है। इससे छात्रों को अच्छी सुविधा मिलेगी। सिवाना- समदड़ी- कल्याणपुर- बालेसर तक सड़क की स्वीकृति जारी हो चुकी है। विकास अधिकारी अतुल सोलंकी ने गत बैठक की कार्यवाही पेश करते कहा कि बैठक कार्यवाही की पालना रिपोर्ट सभी विभागों की समय पर आनी चाहिए। उपखण्ड अधिकारी अंजुम ताहिर शम्मा व तहसीलदार सुरेन्द्रसिंह खंगारोत ने जनहित की योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान पिंकी चौधरी ने सभी का आभार जताया ।
ये रखी समस्याएं- जिला परिषद सदस्य इन्दाराम चौधरी ने समदड़ी में कॉलेज , डिस्कॉम का सहायक अभियन्ता कार्यालय खोलने, समदड़ी को रोडवेज बस सेवा से जोडऩे, समदड़ी व करमावास में राष्ट्रीयकृत बैंक की नई शाखाएं खोलने, किसानों के लिए रायड़ा, इसबगोल, अरण्डी, गेंहू आदि का समर्थन मूल्य तय कर समदड़ी कृषि मण्डी तुलाई केन्द्र स्थापित करने की मांग की। जिला परिषद् सदस्य विजयलक्ष्मी राजपुरोहित ने समदड़ी स्टेशन पर मुख्य सड़क की मरम्मत करने, पंचायत समिति सदस्य रेखा भाटी ने पेयजल, सड़क व गांवो में सौर ऊर्जा लगाने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य धर्माराम जीनगर ने कस्बे में समय पर सफ ाई व्यवस्था अच्छी नहीं होने, वार्ड 30 में विकास कार्य नहीं होने की बात रखी। पंचायत समिति सदस्य पिंकू कंवर ने लालाना में पेयजल संकट होने व जेठन्तरी से जेठन्तरी हॉल्ट तक सड़क निर्माण की मांग की। इस मौके पर उपप्रधान लक्ष्मणसिंह कोटड़ी, पंचायत समिति सदस्य तनसिंह राखी, सीता पटेल, मंजुदेवी, सुखराम विश्नोई, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता जगदीशसिंह राजपुरोहित, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियन्ता चम्पालाल बामणिया, बीईईओ देवकुमार चौधरी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजीव सुथार, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी सुमेरसिंह राठौड़ मौजूद थे ।
सरपंचों ने किया बहिष्कार- सरपंच संघ ने आह्वान पर सरपंचों ने बैठक बहिष्कार किया। संघ अध्यक्ष लादूराम विश्नोई ने बताया कि सरकार की ओर से संघ की वाजिब मांगे स्वीकार नहीं की जा रही है। इससे विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर सरपंच संघ ने ग्रामसवेकों के समर्थन में पंचायत समिति बैठक का बहिष्कार किया। विधायक हमीरसिंह भायल ने सरपंच संघ से बात कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन वे नहीं माने। बैठक का बहिष्कार करने के कुर्सियां खाली रही। निसं.
Published on:
16 Mar 2018 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
