3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छप्पर में स्कूल, कबूतरों के चबूतरे में रसोई!

पांच साल से यही हाल, स्कूल के लिए अभी तक आवंटित नहीं हुई जमीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Sep 2018, 12:49 AM IST

छप्पर में स्कूल, कबूतरों के चबूतरे में रसोई!

छप्पर में स्कूल, कबूतरों के चबूतरे में रसोई!

-
कल्याणपुर. अराबा पुरोहितान् का राप्रावि बिना भवन के संचालित हो रहा है। इस पर पढऩे व पढ़ाई करवाने को लेकर शिक्षकों व छात्रों को हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है।

अराबा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अराबा पुरोहितान् में प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 में प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत किया था। लेकिन आज दिन तक भवन निर्माण नहीं होने पर विद्यालय छप्परे में संचालित हो रहा है। जिस स्थान पर विद्यालय संचालित हो रहा है, वह भूमि राजस्व रिेकॉर्ड में गोचर में दर्ज है। इस पर आज दिन तक भूमि का आवंटन नहीं हो पाया है। इस पर इसके अभाव में भवन निर्माण संभव नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों, उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाकर भूमि आंवटन की मांग की, लेकिन किसी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर एक से पांच तक की कक्षाएंं एक छपरे में संचालित होती है। इस पर पूरे वर्ष छात्रों व शिक्षकों को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। कबूतरों के चबुतरे में मीड-डे-मीड की रसोई संचालित होती है। संचालक इसमें कार्यालय, पुस्तकालय की सामग्री रखते हैं।

जरूरत है विद्यालय की- लम्बे समय से विद्यालय छप्पर में चल रहा है। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों को परेशानी हो रही है। विभाग तक बात पहुंचाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। हर वक्त अनहोनी का डर भी रहता है। छप्पर की जगह भवन बनाने की जरूरत है।- मोहनलाल, ग्रामीण
जल्द हो भूमि आवंटन

विद्यालय भवन अभाव में हर दिन छात्र शिक्षक परेशानी उठाते हंै। सरकार जल्द भूमि आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू करवाएं।
- गुमानसिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य

प्रस्ताव भेजा है

अराबा पुरोहितान् विद्यालय के भूमि आंवटन के लिए ग्राम पंचायत की ओर से गोचर भूमि की क्षतिपूर्ति के लिए प्रस्ताव बनाकर राजस्व विभाग को भेजा हुआ है। शीघ्र स्वीकृति की उम्मीद है।

- नरपतसिंह राजपुरोहित, सरपंच
प्रक्रिया जारी

भूमि आंवटन की प्रक्रिया जारी है। आंवटन पर सर्व शिक्षा अभियान की ओर से भवन निर्माण करवाया जाएगा।
- बुधाराम चौधरी, बीइइओ कल्याणपुर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़