6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस थाने के सामने विद्यालय,चोरों ने दूसरी बार तोड़े ताले

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Schools in front of police station, thieves break for the second time

Schools in front of police station, thieves break for the second time

पुलिस थाने के सामने विद्यालय,चोरों ने दूसरी बार तोड़े ताले
स्टाफ जागा तो हथोड़े से किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद
गुड़ामालानी . पुलिस थाना गुड़ामालानी के सामने स्थित अरविंद विद्या मंदिर उमावि में रविवार रात को चोरों ने दूसरी बार ताले तोड़ें। इस दौरान तोडफ़ोड़ की आवाज सुन विद्यालय के अंदर सो रहे स्टाफ के जाग जाने पर चोर ने शिक्षक पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। यह घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस के अनुसार गजेंद्र पुत्र शिवदयाल दवे निवासी गुड़ामालानी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि रविवार रात को विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संयोग पांडे पहली मंजिल पर सो रहा था। इस दौरान तोड़-फोड़ की आवाज सुन उसने ग्राउंड में देखा तो कोई कार्यालय का ताला तोड़ रहा था। शिक्षक ने जैसे ही आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश की तो चोर ने हथोड़ी से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान शिक्षक ने जैसे-तैसे कमरे में घुसकर जान बचाई। इसके बाद उन्होंने विद्यालय मालिक गजेंद्र दवे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक चोर वहां से भाग गया।
पहले भी हुई वारदात
इसी विद्यालय में एक माह पूर्व 25 दिसंबर को भी चोरों ने ऑफिस के ताले तोड़ काउंटर में रखे 40 हजार रुपए चुरा लिए। इसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढे...

3 किलो डोडा-पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
सेड़वा . थाना सरहद में सोमवार दोपहर बाद डोडा-पोस्त परिवहन कर एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सेड़वा थाना अधिकारी जबरसिंह चारण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाम सवा 5 बजे सरहद सेड़वा में भजनलाल (26) पुत्र अर्जुनराम विश्नोई निवासी सेड़वा बिना नम्बर की बाइक पर 3 किलो डोडा-पोस्त परिवहन कर रहा था। उसे गिरफ्तार किया।
सात साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
चौहटन . सात साल पहले गुजरात के गांव छापी बनासकांठा से एक युवती को भगा कर लाने व दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार गुजरात पुलिस को सौंपा। पुलिस के अनुसार हिंदूराम पुत्र चेतनराम भील निवासी नवातला जेतमाल वर्ष 2012 में युवती को बहला फुसलाकर भगा लाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी की तलाश में सोमवार को पालनपुर पुलिस का सहयोग करते हुए बीजराड़ पुलिस ने उसे दस्तयाब कर पुलिस को सुपुर्द किया।