5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय स्तर पर सेजल ने जीता ब्रॉन्ज मैडल

64वें राष्ट्रीय स्कूल खेल-कूद कूडो में बाड़मेर के 5 खिलाडिय़ों ने भाग लिया
2 min read
Google source verification
Sejal wins bronze medal at national level

Sejal wins bronze medal at national level

बाड़मेर . स्कूल गैम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया में बाड़मेर की सेजल ने ब्रॉन्ज मैडल जीता। बाड़मेर कूडो एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक सैन ने बताया कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में हुए 64वें राष्ट्रीय स्कूल खेल-कूद कूडो में बाड़मेर के 5 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

इनमें डेजिडे स्कूल की सेजल देथा ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया। उनके बाड़मेर पहुंचने पर एसोसिएशन व अन्य लोगों ने स्वागत किया।

ये भी पढ़े...

खेल को खेल की भावना से खेलें

प्रतियोगिता आरम्भ

बालोतरा. नगर के मोम्मडन ग्राउण्ड में गुरुवार को चड़वा प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम अतिथि चड़वा समाज अध्यक्ष हाजी यासीन, जाकीर चड़वा, अख्तर चड़वा, साबीर चड़वा, नासीर चड़वा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें।

खेल हमें आपस में जोडऩे का कार्य करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित खेल खेलें। उद्घाटन मैच अरमान क्लब व रंगरेज क्लब के बीच खेला गया।

इसमें अरमान क्लब विजयी हुई। दूसरे मैच में सीनियर इलेवन विजयी हुआ। इस अवसर पर इमरान नूरानी, अनवर चड़वा, फारूख चड़वा, उस्मान गनी, हैदर चड़वा मौजूद थे।

मेघावी बालिकाओं को दी स्कूटी

बालोतरा. श्रीमती सुआदेवी भंसाली राबाउमावि जसोल में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कला वर्ग पिछड़ा वर्ग में जिले में प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा पवन देवासी पुत्री हाजाराम व माफी पुत्री बलवंत सिंह को स्कूटी प्रदान की गई।

प्रधानाचार्य शशीबाला बताया कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर योजना अंतगर्त 26 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार, 17 छात्राओं को लैपटॉप दिए गए।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। कामयाब बनकर देश व समाज का नाम रोशन करें।

स्कूटी भेंट के साथ लेपटॉप भेंट

समदड़ी. राउमावि बामसीन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य ललित वैष्णव ने मेघावी छात्रा चेतना चम्पावत को लेपटॉप भेंट किया। उन्होंने लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करने की बात कही।

बालोतरा.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदवा में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच गंगाराम बाना, प्रधानाचार्य पूरणचंद शर्मा ने मेघावी छात्रा प्रमिला, विमला को योजना के तहत लैपटॉप दिए। उन्होंने पढ़ लिखकर कामयाब बनने की बात कही। संचालन धन्नाराम ने किया।