11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले बाड़मेर शहर को दिखाया यह सपना, अब राह में बिछा दिए रोड़े,परेशान लोगों ने यूं बयाँ किया दर्द

-गड्ढ़े भरने के नाम पर बिछा दिए पत्थर- चालकों के साथ हो रही दुर्घटनाएं-दुपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान
2 min read
Google source verification
Show dream of Forelane,stone laying on sindhari road

पहले बाड़मेर शहर को दिखाया यह सपना, अब राह में बिछा दिए रोड़े,परेशान लोगों ने यूं बयाँ किया दर्द

बाड़मेर. शहर की सिणधरी रोड को राहगीरों के लिए सुधारने की बजाय और मुश्किल कर दिया गया है। यहां बिछाए गए बड़े-बड़े पत्थर राह का रोड़ा बन गए हैं। वाहन के साथ पैदल चलने वाले भी यहां से निकल नहीं पा रहे हैं। शहर को रीको क्षेत्र से जोडऩे वाली सिणधरी रोड का पिछले दो-तीन साल से कोई धणी-धोरी नहीं है। विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल देते हैं। अब इस मार्ग को फोरलेन करने की योजना बनी तो डिजाइन के फेर में अटक गई। लम्बा अरसा बीत जाने के बाद डिजाइन फाइनल नहीं हो सकी है। इसका खमियाजा अब आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

सड़क पर डाल दिए पत्थर
सड़क के गड्ढे भरने के नाम पर यहां पर बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए हैं। इसके चलते दुपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। चालकों के लिए सड़क से वाहन निकालना मुश्किल हो गया है। पत्थर इतने बड़े हैं कि राह का रोड़ा ही बन गए हैं। जिम्मेदारों ने वहां भी पत्थर डलवा दिए हैं, जहां पर जरूरत ही नहीं थी। इसके चलते पूरे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

बरसात में होगी भारी परेशानी
मानसून नजदीक है। बरसात के दिनों में हर साल की तरह इस बार भी यहां पर परेशानी होगी। पिछली बार भी यहां पर गड्ढे भरने के लिए पत्थर डाले गए थे। बरसात के दौरान सड़क दरिया बन जाती है। इसके चलते यहां से निकलने का कोई रास्ता ही नहीं बचता है। पत्थरों के बीच से वाहन निकालना चालकों के लिए मुश्किल हो जाता है। पिछले दिनों भी बरसात के दौरान यहां पर चालकों को खूब परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस बार भी ऐसे ही हालात पैदा कर दिए गए हैं।

सड़क पर ही बहता है पानी
बरसात में सड़क दरिया बन जाती है। शहर के कई हिस्सों का पानी यहां ही बहता है। सड़क के किनारे बना नाला लम्बे समय से बंद है। जिसके चलते बरसात का पानी सड़क पर ही बहता है। पानी अधिक होने पर कई बार दुकानों व घरों में घुस जाता है।

बोले लोग
कंक्रीट के कारण धूल उड़कर घर व दुकानों में आ रही है। इससे तो गड्ढ़े ही ठीक थे। अब ज्यादा परेशानी है।

रविन्द्र सोनी
वाहन क्षतिग्रस्त

बड़े-बड़े पत्थरों के कारण वाहन पंचर हो रहे हैं। हादसा होने की आशंका लगी रहती है।
भरत जांगिड़

पानी जमा हो जाएगा
बारिश के दौरान शहर भर का पानी यहां एकत्र हो जाएगा। ऐसे में लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगा।

परीक्षित खत्री
हादसे की आशंका

पहले से ही समस्या थी अब और कंक्रीट डाल दी। ऐसे में हादसे की आशंका और बढ़ गई है।
हेमंत कुमार

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग