4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shuddh ka Yuddha: धोरा धरती पर ऊंट सवारों ने दिया नो फेक न्यूज का संदेश

रोहिड़ी गांव में आयोजित हुआ नो फेक न्यूज और मतदान जागरुकता कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
नो फेक न्यूज का संदेश

Shuddh ka Yuddha: धोरा धरती पर ऊंट सवारों ने दिया नो फेक न्यूज का संदेश

बाड़मेर।
राजस्थान पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत सीमावर्ती रोहिड़ी गांव में नो फेक न्यूज और मतदान जागरुकता का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि धोरा धरती पर ऊंट सवारों ने नो फेक न्यूज का संदेश दिया। कार्यक्रम में मतदान के दिन को अवकाश के रूप में न मनाते हुए उसे लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया और लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। वहीं, फेक न्यूज के खिलाफ पत्रिका की मुहिम शुद्ध का युद्ध के तहत लोगों को तथ्य, राय व अफवाह में फर्क बताते हुए सचेत रहने को कहा।

गांव में लोगों को बताया गया कि भ्रामक खबरों, चित्रों व फोटो पर एकाएक यकीन न करते हुए उसके तथ्यों की जांच करने को लेकर जागरूक रहें। इस दौरान फेक न्यूज का पता लगाने के तरीकों के बारे में बताया। लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिय़ा सुविधा के लिए है गलत अफवाह फैलाने के लिए नहीं है। गलत समाचार को अलग अलग ग्रुपों में भेजने से कई लोगों को नुकसान हो जाता है। आज के युवा बिना सोचे समझे फेक न्यूज का प्रचार प्रसार कर रहे है। प्रशासन भी फेक न्यूज प्रचारित करने वालों पर कार्रवाई करता है। लोग ऊंट सवारों के फेक न्यूज के संदेश को बड़े चाव से देखकर जानकारी जुटाते दिखे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग