
राजस्थान में इन दिनों शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच का विवाद गर्माया हुआ है। इस बीच अगर दोनों शख्सियतों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रियता और फ़ॉलोअर्स देखें तो सामने आता है कि रविंद्र सिंह भाटी, जिन्हें अक्सर 'सोशल मीडिया का किंग' कहा जाता है, को पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्हीं के बराबर की लोकप्रियता रखने वाले छोटू सिंह रावणा से कड़ी चुनौती मिल रही है। इधर, दोनों के बीच छिड़ी इस जुबानी जंग ने उनके करोड़ों समर्थकों को सोशल मीडिया के 'अखाड़े' में उतार दिया है।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रविंद्र सिंह भाटी की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं है। युवाओं के बीच उनकी दीवानगी आंकड़ों में साफ झलकती है:
भले ही राजनीति के मैदान में भाटी का दबदबा हो, लेकिन जब बात डिजिटल कंटेंट और सब्सक्रिप्शन की आती है, तो छोटू सिंह रावणा 'महागुरु' साबित होते हैं।
ट्विटर (अब एक्स) जिसे राजनीतिक विमर्श का मंच माना जाता है, वहां छोटू सिंह रावणा की उपस्थिति न के बराबर है।
विवाद शुरू होने के बाद से ही दोनों दिग्गजों के बीच की जंग उनके फॉलोअर्स के बीच शिफ्ट हो गई है।
| प्लेटफॉर्म | रविंद्र सिंह भाटी (विधायक) | छोटू सिंह रावणा (गायक) |
| फेसबुक | 1.5 मिलियन (अत्यधिक सक्रिय) | 1.29 लाख (कम सक्रिय) |
| इंस्टाग्राम | 3 मिलियन (अत्यधिक सक्रिय) | 1.4 मिलियन (अत्यधिक सक्रिय) |
| एक्स (ट्विटर) | 3.44 लाख (सक्रिय) | अकाउंट उपलब्ध नहीं |
| यूट्यूब | 73,500 सब्सक्राइबर्स | 2.62 मिलियन सब्सक्राइबर्स |
Updated on:
29 Mar 2026 03:21 pm
Published on:
29 Mar 2026 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
